/sky247-hindi/media/post_banners/qxVNWBka40xyXriy2I62.png)
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2023 के सातवें संस्करण को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्साह है। लीग का 7वां सीजन 12 जून से शुरू हो रहा है। और सीजन का पहला मैच कोयंबटूर में लाइका कोवई किंग्स और आईड्रीम तिरुप्पुर तामिझांस के बीच खेला जाएगा।
बता दें कि तमिलनाडु प्रीमियल लीग के इस सीजन के लिए 23 और 24 फरवरी को नीलामी का आयोजन किया गया था, जिसमें 8 टीमों ने अपने-अपने दल को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों को चुना। इसमें साई सुदर्शन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जो 21.60 लाख रुपये में बिके।
गौरतलब है कि साई सुदर्शन ने आईपीएल के 16वें सीीजन में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इससे पहले टीएनपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला रद्द हो गया था, जिस कारण से लाइका कोवई किंग्स और चेपॉक सुपर गिल्लीज दोनों को चैंपियन घोषित किया गया था।
बता दें कि इस सीजन कुल 32 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 28 लीग चरण के मुकाबले और 4 फाइनल सहित नॉकआउट के मुकाबले होंगे। TNPL के शुरुआती मुकाबले कोयम्बटूर में होने के बाद डिंडीगुल, सलेम और तिरुनेलवेली में खेले जाएंगे।
सलेम में क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर खेला जाएगा। वहीं क्वालीफायर-2 और फाइनल तिरुनेलवेली में आयोजित होगा। इसके अलावा TNPL के इस सीजन में DRS भी लागू किया जाएगा।
यहां देख सकेंगे TNPL का सातवां सीजन
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2023 का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा फैनकोड एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा।
यहां देखें पूरा शेड्यूल
| Match No. | Match Details | Date And Time | Venue |
| 1. | लाइका कोवई किंग्स बनाम इड्रीम तिरुपुर तमिझंस | 12-06-2023, शाम 7 बजे IST | कोयंबटूर |
| 2. | सेलम स्पार्टन्स बनाम चेपक सुपर गिल्लीज | 13-06-2023, शाम 7 बजे IST | कोयंबटूर |
| 3. | सीचेम मदुरै पैंथर्स बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स | 14-06-2023, दोपहर 3 बजे IST | कोयंबटूर |
| 4. | डिंडीगुल ड्रेगन बनाम Ba11sy त्रिची | 14-06-2023, शाम 7 बजे IST | कोयंबटूर |
| 5. | चेपॉक सुपर गिल्लीज बनाम आइड्रीम तिरुपुर तमिझंस | 15-06-2023, शाम 7 बजे IST | कोयंबटूर |
| 6. | लाइका कोवई किंग्स बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स | 16-06-2023, शाम 7 बजे IST | कोयंबटूर |
| 7. | सेलम स्पार्टन्स बनाम Ba11sy त्रिची | 18-06-2023, दोपहर 3 बजे IST | डिंडीगुल |
| 8. | डिंडीगुल ड्रेगन बनाम सीचेम मदुरै पैंथर्स | 18-06-2023, शाम 7 बजे IST | डिंडीगुल |
| 9. | लाइका कोवई किंग्स बनाम चेपक सुपर गिल्लीज | 19-06-2023, शाम 7 बजे IST | डिंडीगुल |
| 10. | नेल्लई रॉयल किंग्स बनाम इड्रीम तिरुपुर तमिझंस | 20-06-2023, शाम 7 बजे IST | डिंडीगुल |
| 11. | डिंडीगुल ड्रेगन बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज | 21-06-2023, दोपहर 3 बजे IST | डिंडीगुल |
| 12. | Ba11sy त्रिची बनाम लाइका कोवई किंग्स | 21-06-2023, शाम 7 बजे IST | डिंडीगुल |
| 13. | नेल्लई रॉयल किंग्स बनाम सेलम स्पार्टन्स | 22-06-2023, शाम 7 बजे IST | डिंडीगुल |
| 14. | नेल्लई रॉयल किंग्स बनाम चेपक सुपर गिल्लीज | 24-06-2023, दोपहर 3 बजे IST | सेलम |
| 15. | सेलम स्पार्टन्स बनाम सीचेम मदुरै पैंथर्स | 24-06-2023, शाम 7 बजे IST | सेलम |
| 16. | डिंडीगुल ड्रेगन बनाम लाइका कोवई किंग्स | 25-06-2023, दोपहर 3 बजे IST | सेलम |
| 17. | इड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस बनाम Ba11sy त्रिची | 25-06-2023, शाम 7 बजे IST | सेलम |
| 18. | चेपक सुपर गिल्लीज बनाम सीचेम मदुरै पैंथर्स | 26-06-2023, शाम 7 बजे IST | सेलम |
| 19. | सेलम स्पार्टन्स बनाम लाइका कोवई किंग्स | 27-06-2023, शाम 7 बजे IST | सेलम |
| 20. | आइड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस बनाम डिंडीगुल ड्रैगन्स | 28-06-2023, शाम 7 बजे IST | सेलम |
| 21. | सीचेम मदुरै पैंथर्स बनाम Ba11sy त्रिची | 29-06-2023, शाम 7 बजे IST | सेलम |
| 22. | इड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस बनाम सेलम स्पार्टन्स | 01-07-2023, दोपहर 3 बजे IST | तिरुनेलवेली |
| 23. | नेल्लई रॉयल किंग्स बनाम डिंडीगुल ड्रेगन | 01-07-2023, शाम 7 बजे IST | तिरुनेलवेली |
| 24. | सीचेम मदुरै पैंथर्स बनाम लाइका कोवई किंग्स | 02-07-2023, दोपहर 3 बजे IST | तिरुनेलवेली |
| 25. | Ba11sy त्रिची बनाम चेपॉक सुपर गिलीज़ | 02-07-2023, शाम 7 बजे IST | तिरुनेलवेली |
| 26. | डिंडीगुल ड्रेगन बनाम सेलम स्पार्टन्स | 03-07-2023, शाम 7 बजे IST | तिरुनेलवेली |
| 27. | सीचेम मदुरै पैंथर्स बनाम इड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस | 04-07-2023, शाम 7 बजे IST | तिरुनेलवेली |
| 28. | Ba11sy त्रिची बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स | 05-07-2023, शाम 7 बजे IST | तिरुनेलवेली |
| 29. | क्वालीफायर- 1 | 07-07-2023, शाम 7 बजे IST | सेलम |
| 30. | एलिमिनेटर | 08-07-2023, शाम 7 बजे IST | सेलम |
| 31. | क्वालीफायर- 2 | 10-07-2023, शाम 7 बजे IST | तिरुनेलवेली |
| 32. | फाइनल | 12-07-2023, शाम 7 बजे IST | तिरुनेलवेली
|
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)