इन भारतीय क्रिकटरों के घर कई बॉलीवुड स्टार्स से भी हैं महंगे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कई भारतीय क्रिकेटर भी इस कैटेगरी में आते हैं, जिनके शानदार आलीशान घर हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
Indian Cricketers: (Image Source: Twitter)

Indian Cricketers: (Image Source: Twitter)

भारत में क्रिकेट कितना लोकप्रिय खेल है, यह हर कोई जानता है। फैन्स इस खेल को काफी पसंद करते हैं और क्रिकेटरों को पूजते हैं। इन्ही फेमस क्रिकेटरों में कुछ की गिनती देश के सबसे अमीर पर्सनालिटी में होती है। इंडियन टी-20 लीग के आने के बाद से उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है।

Advertisment

इसके साथ ही ये फेमस क्रिकेटर ब्रान्ड एंडोर्समेंट के जरिए भी काफी रुपया कमाते हैं। इसलिए इन क्रिकेटरों की एक शानदार लाइफ स्टाइल होती है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कई भारतीय क्रिकेटर्स आलीशान घरों में रहते हैं और शानदार लाइफ स्टाइल जीते हैं। इस आर्टिकल में ऐसे ही 10 भारतीय क्रिकेटरों के सबसे महंगे घर के बारे में बात करेंगे।

1. रांची में एमएस धोनी का 7 एकड़ का फार्महाउस (कीमत: 100 करोड़ अनुमानित)

एमएस धोनी ने 2017 में 7 एकड़ का एक फार्महाउस खरीदा, जिसमें एक जिम, स्विमिंग पूल, पार्क और विभिन्न खेलों के लिए कुछ इनडोर स्थान भी हैं। घर में संगमरमर और लकड़ी के फर्श है। इसके अलावा, इसमें एक शोरूम है, जहां सभी महंगी कारें, बाइक रखी जाती हैं। इस फार्महाउस की कीमत 100 करोड़ आंकी गई है।

2. विराट कोहली का गुरुग्राम स्थित बंगला (कीमत: 80 करोड़ अनुमानित)

Advertisment

हरियाणा के गुरुग्राम में विराट कोहली का बहुत बड़ा बंगला है। इसकी अनुमानित कीमत रु. 80 करोड़ रुपये है। यह शहर के डीएलएफ फेज 1 में स्थित है। बंगले में एक बड़ा सा लिविंग रूम है, जो जो 500 वर्ग गज में फैला है। पूरा बंगला 10,000 वर्गफुट में बना हुआ है और इसमें एक स्विमिंग पूल भी है।

3. युवराज सिंह का वर्ली अपार्टमेंट (कीमत: 64 करोड़ अनुमानित)

युवराज सिंह के पास मुंबई के वर्ली में 16000 वर्गफुट का अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने 2013 में 64 करोड़ की कीमत में खरीदा था। उनका अपार्टमेंट ओंकार टावर्स 1973 की 29वीं मंजिल पर है। दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली का भी इसी बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट है। इसमें शानदार लिविंग रूम वर्ल्ड क्लास सुविधाएं और आकर्षक कमरे हैं।

4. सचिन तेंदुलकर का बांद्रा हाउस (कीमत: 38 करोड़ अनुमानित)

महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 2017 में बांद्रा में 6,000 वर्ग फुट की हवेली खरीदी थी। यह 5 मंजिला बंगला है, जिसमें तीन मंजिल, दो बेसमेंट और एक टैरेस है। घर में ही शानदार गार्डन है। घर का इंटीरियर से लेकर फर्नीचर हर चीज बेहद खास है।

5. रोहित शर्मा का वर्ली अपार्टमेंट (कीमत: 30 करोड़ अनुमानित)

Advertisment

रोहित शर्मा का आलीशान घर मुंबई के वर्ली के समृद्ध एन्क्लेव में आहूजा टावर्स में स्थित है। यह 6,000 वर्गफुट में बना हुआ है। उनका भव्य निवास 29 वीं मंजिल पर स्थित है, जिसमें 4 बेडरूम हैं। भारतीय कप्तान ने रितिका सजदेह से शादी करने के बाद 2015 में यह घर खरीदा था।

6. गोवा में सुनील गावस्कर का इस्प्रवा विला (कीमत: 20 करोड़ अनुमानित)

सुनील गावस्कर ने साल 2017 में उत्तरी गोवा के असगांव में 5000 वर्ग फुट का एक विशाल विला खरीदा। यह आपको एक शानदार वेकेशन होम का एहसास देता है। घर में प्राचीन फर्नीचर, आधुनिक उपकरण और सुविधाएं, अलग स्टाफ क्वार्टर हैं। यह चार बेडरूम का घर है और हरियाली से घिरा हुआ है।

7. सुरेश रैना का आलीशान घर (कीमत: 18 करोड़)

सुरेश रैना का आलीशान घर गाजियाबाद के राज नगर इलाके में है। घर चारों ओर से हरियाली से घिरा हुआ है, जिसे बालकनी से देखने पर शानदार लगता है। घर में एक खुला आंगन भी है, जहां रैना खुद को फिट रखने के लिए प्रैक्टिस करते हैं।

8. सौरव गांगुली का महलनुमा घर (कीमत: 10 करोड़ से अधिक)

सौरव गांगुली का जन्म कोलकाता के अमीर परिवारों में से एक में हुआ। उनका भव्य महलनुमा घर सबसे बड़ी और भव्य निजी हवेली में से एक के रूप में जाना जाता है। उस घर में एक लिविंग रूम है, जहां परिवार के लोग क्रिकेट देखने और बातें करते हुए समय बिताना पसंद करते हैं। गांगुली की मां की पसंद के कारण घर के अधिकांश हिस्से में हल्के रंग होते हैं।

9. रवींद्र जडेजा का जामनगर बंगला (कीमत: 10 करोड़)

रवींद्र जडेजा एक चार मंजिला बंगले में रहते हैं, जो शाही महल के जैसा है। यह बंगला आपको शाही वैभव का एक पारंपरिक और क्लासिक अनुभव देता है। बंगले में पुराने झूमर और फर्नीचर के साथ आकर्षक रूप से डिजाइन किए गए दरवाजे हैं, जो आपको आश्चर्यचकित कर देते हैं।

10. बड़ोदरा में हार्दिक पांड्या का पेंटहाउस (कीमत: 3.6 करोड़)

हार्दिक पांड्या का घर बड़ोदरा पॉश इलाका दीवालीपुरा में है। इस 6000 वर्ग फुट के लग्जरी पेंटहाउट को टॉप फ्लोर के चार फ्लैट्स को जोड़कर बनाया गया है। इसमें एक निजी थिएटर है, जिसमें कराओके के लिए एक जगह है। इसके अलावा एक जिम के साथ एक बड़ा बालकनी गार्डन जोन भी है।

General News India Virat Kohli Cricket News Suresh Raina Hardik Pandya Sachin Tendulkar Rohit Sharma MS Dhoni Ravindra Jadeja Sourav Ganguly