/sky247-hindi/media/post_banners/7F04msY8yRkLjSce1yO8.jpg)
(Image Source: BCCI/IPL)
इंडियन टी-20 लीग 2022 के 49वें मैच में बैंगलोर और चेन्नई के बीच भिड़ंत हुई। हालांकि, चेन्नई ने टूर्नामेंट में पिछली बार बैंगलोर को हरा दिया था, लेकिन इस बार फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम ने उन्हें धूल चटा दी गई। बैंगलोर ने यह मैच 13 रनों से जीतकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा, वहीं चेन्नई अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
फाफ डु प्लेसिस (22 गेंदों में 38 रन) और विराट कोहली (33 गेंदों में 30 रन) ने पावरप्ले में 57 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, मोईन अली द्वारा दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने और ग्लेन मैक्सवेल के रन आउट होने से बैंगलोर की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आई। 10वें ओवर के बाद रजत पाटीदार (15 गेंदों में 21 रन) और महिपाल लोमरोर ने अपनी टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया।
अंतिम ओवरों में लोमरोर (27 गेंदों में 42 रन) ने शानदार पारी खेली और हर गेंदबाज पर धावा बोला, लेकिन 19वें ओवर में चीजें बदल गईं। महीश तीक्ष्णा ने तीन विकेट लेकर और सिर्फ दो रन देकर चेन्नई को मैच में वापस ला दिया। हालांकि, दिनेश कार्तिक के 17 गेंदों में नाबाद 26 रनों की मदद से बैंगलोर ने स्कोरबोर्ड पर 173 रन लगाए।
हर्षल पटेल और मैक्सवेल के आगे चेन्नई टिक नहीं पाई
जवाब में चेन्नई को रुतुराज गायकवाड़ (23 गेंदों में 28 रन) और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पावरप्ले में 51 रन बनवा दिए। इसके बाद उनकी पारी लडख़ड़ानी शुरू हुई जब गायकवाड़ आउट हो गए। उनके तुरंत बाद ग्लेन मैक्सवेल ने रोबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू को भी सस्ते में पवेलियन भेज दिया। इसके पश्चात कॉनवे ने मोईन अली के साथ पारी संभालने का काम किया।
मैक्सवेल और शाहबाज अहमद ने चेन्नई की रन गति पर अंकुश लगाने का काम किया जिससे उन्हें आक्रामक रवैया अपना पड़ा। इसके चलते डेवोन कॉनवे को 56 रन बनाकर अपना विकेट गंवाना पड़ा और यहां से चेन्नई की पारी बिखर गई। मोईन ने जरूर प्रयास किया लेकिन उनकी कोशिश को हर्षल पटेल ने नाकाम करते हुए अंतिम ओवरों में तीन विकेट लेकर चेन्नई को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
यहां देखिए बैंगलोर-चेन्नई मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई टॉप-10 मीम्स:
Dhoni sacrifice 2 Points for Kohli. brotherhood level >>>>> pic.twitter.com/pejG7SVrWr
— Nimittt (@sarcasticnimitt) May 4, 2022
MI welcoming CSK out of the Play Offs Race pic.twitter.com/ZHI0X8V71i
— Sagar (@sagarcasm) May 4, 2022
dhoni to team CSK #RCBvCSKpic.twitter.com/whe4wNu7hu
— Arun Lol (@dhaikilokatweet) May 4, 2022
MI fans sleeping tonight after knowing that CSK lost the match:#CSKvRCBpic.twitter.com/QAJTg2clzv
— Aman_Chain 😷 Mask Man (@Amanprabhat9) May 4, 2022
CSK taking MI out off the play off along with it #CSKvRCBpic.twitter.com/lZluPvcfvI
— Raghav Masoom (@comedibanda) May 4, 2022
Dinesh Kartik to T20 World Cup #CSKvRCBpic.twitter.com/QWA6C7fRgy
— Manoj Pareek (@mrpareekji) May 4, 2022
"Marry a boy who supports RCB", and she took it seriously. pic.twitter.com/GCyNeai9D2
— AIl India Memes (@allindiamemes) May 4, 2022
Are yaar bhaai 🥲 #CSKvRCB#ViratKohli𓃵pic.twitter.com/lNJM6vfKQn
— Byomkesh (@byomkesbakshy) May 4, 2022
This could be US but you don't reply to my texts pic.twitter.com/ZKJOdV4KFI
— MoMo🥟 (@diimplegirll) May 4, 2022
#CSKvRCB
— رومانا (@RomanaRaza) May 4, 2022
CSK to RCB: pic.twitter.com/oAGsLjMIK3