/sky247-hindi/media/post_banners/vAVYIg6pZb7Jce2s3mh0.jpg)
(Image Source: BCCI/IPL)
बैंगलोर की टीम ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। टीम ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ को 18 रनों से हरा दिया। खराब शुरुआत के बावजूद फाफ डु प्लेसिस ने शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व किया और 96 रनों की पारी खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले 6 ओवर में उसके शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले आउट हो गए। अनुज रावत भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि डु प्लेसिस ने मोर्चा संभाले रखा।
नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के बावजूद बैंगलोर के कप्तान ने रन बनाना जारी रखा। उन्होंने 64 गेंदों में 96 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान अपनी पारी में डु प्लेसिस ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा बैंगलोर का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इस प्रकार बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन बनाए। लखनऊ की ओर से जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए।
हेजलवुड ने की शानदार गेंदबाजी
टारगेट का पीछा करने के दौरान लखनऊ के क्विंटन डी कॉक और मनीष पांडे जल्द ही आउट हो गए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल एक बार बड़ा स्कोर बनाने की ओर देख रहे थे, लेकिन हर्षल पटेल ने उन्हें आउट कर दिया। वह 25 गेंदों में 30 रन बना सके।
राहुल के आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और लखनऊ के प्रशंसकों में जीत की उम्मीद जगाई। हालांकि 14वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें आउट कर दिया। उन्होंने 28 गेंदों में 42 रन बनाए। इसके बाद लखनऊ ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। मार्कस स्टोइनिस ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 19वें ओवर में जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट किया।
हेजलवुड ने मैच में शानदार गेंदबाजी की और अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 25 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए। इस प्रकार लखनऊ निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 163 रन ही बना सका और मुकाबला 18 रन से हार गया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने कुछ मजेदार मीम्स शेयर किए।
यहां देखिए कुछ मजेदार मीम्स-
Sorry we posted the same picture twice 😛 #RCBvsLSGpic.twitter.com/pLy0nVuKVN
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) April 19, 2022
LSG are self sabotaging themselves by underutilizing Stoinis...He is not just a finisher...Give him more time FFS #RCBvsLSGpic.twitter.com/OZlH5xezpo
— Monu (@crixmonu) April 19, 2022
Marcus Stoinis and KL Rahul waiting for umpire at dugout.
— Farhan ahmad (@ahmad__farhaan) April 19, 2022
#RCBvsLSGpic.twitter.com/0brpwC1rlD
CSK fans and Management watching Hazelwood and Faf in RCB....!! #RCBvsLSG#RCB#FafDuPlessis#CSK#LSGvRCBpic.twitter.com/cVJj0TFfLk
— Jayant Jadhav (@jayantjadhav92) April 19, 2022
Rcb Fans Right Now 🤣#RCB#RCBvsLSG#IPL2022pic.twitter.com/xow7qfT8aM
— Pulkit Gupta (@pulkit4upg) April 19, 2022
RCB Fan be Like : LSG Admin 😂😂@LucknowIPL | #RCBvsLSG | pic.twitter.com/kRo9z3FpiB
— Raj🌪️ (@personal_raj) April 19, 2022
Stoinis abusing in frustation....Kohli haters😉 #RCBvsLSG#Stoinis#ViratKohli#IPL2022pic.twitter.com/YH6HfTQoos
— Kaur rmn (@theHeartyouOwn7) April 19, 2022
We are Waiting for your comeback 💪 @imVkohli#Championn#ViratKohli𓃵#RCBvsLSG#IPL2022#RCBpic.twitter.com/RErOPABdes
— Diwakar ReDDy (@ursdiwakar) April 19, 2022
RCB fan when team is winning but kohli is lacking : #RCBvsLSG#ViratKohli𓃵pic.twitter.com/nuJ6iDVEmc
— A.J. (@beingabhi2712) April 19, 2022
#RCBvsLSG Faf and Hazelwood to CSK: pic.twitter.com/VuN709mbY7
— Rajasthani Memer 4.0 (@Memes_Raj) April 19, 2022
True af !! 🥲🥺#RCBvsLSG#CSK ❤️ pic.twitter.com/9H0KeNg7es
— Mayank Sahu (@mayank_sahu_05) April 19, 2022
Take a bow to josh Hazlewood who takes the important wicket of Marcus Stoinis.🙏 #RCBvsLSG
— Ashutosh Srivastava (@kingashu1008) April 19, 2022
Right now RCB Fans to Hazlewood pic.twitter.com/uK4SlHLQ6l
#RCBvsLSG
— How Football Saved Humans - Great Book to Read (@HowHumans) April 19, 2022
RCB Fans to MI Fans & CSK Fans : Beta Ek Waqt Tha… pic.twitter.com/7E6oHeIXJJ