इंडियन टी-20 लीग 2022 में गुजरात ने अपना दबदबा जारी रखा है। टीम ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई को 7 विकेट से हराया। 134 रनों का पीछा करने के दौरान रिद्धिमान साहा ने गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई। साहा ने गिल के साथ मिलकर पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया और पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े।
इस बीच उबरते हुए गेंदबाज मथीशा पथिराना ने सातवें ओवर में शुभमन गिल (18) को आउट कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैथ्यू वेड ने 15 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें 2 चौके लगाए शामिल थे, लेकिन अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। वह 12वें ओवर में आउट हो गए। हालांकि साहा दूसरे छोर से टिके रहे।
इस बीच मथीशा पथिराना ने 14वें ओवर में हार्दिक पांड्या को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। लेकिन तब तक मैच गुजरात के पकड़ में आ चुकी थी। साहा ने अंत तक बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। गुजरात ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साहा ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली।
चेन्नई पर शुरुआत से ही हावी रहे गुजरात के गेंदबाज
इससे पहले गुजरात के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों पर पारी की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की। शमी ने डेवोन कॉनवे के रूप में चेन्नई को शुरुआती झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर में कॉनवे को 5 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। मोईन अली ने चेन्नई की पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन 21 रन बनाकर आउट हो गए।
चेन्नई के लिए शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी कुछ खास नहीं कर सके। एन जगदीसन ने जरूर 33 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, लेकिन यह बड़े स्कोर के लिए काफी नहीं था। गायकवाड़ ने 53 रन बनाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया। उनकी बल्लेबाजी टी-20 क्रिकेट के अनुरूप बिल्कुल भी नहीं दिखी। चेन्नई की टीम अंतिम पांच ओवर में सिर्फ 24 रन बना सकी। इस प्रकार चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 133 रन बनाए।
यहां देखिए ट्विटर पर शेयर किए कुछ मजेदार मीम्स-
CSK fans RN 😕😕#CSKvsGT pic.twitter.com/9uTmjOkpkE
— Maddy (@FarziAashhiqq) May 15, 2022
I'm laughing at this team.. pic.twitter.com/1wqJrmrBAt
— Vansh (@Vansh8100) May 15, 2022
Rayudu to Dhoni
After Ruturaj 50 off 44 balls….. pic.twitter.com/7Q2IRR6KNm— Prashant B. (@Prashantbharate) May 15, 2022
. @ImRaina seeing CSK's performance pic.twitter.com/7H6A76xhhn
— PRIYANSHU (@Priyans_17) May 15, 2022
#CSKvsGT
CSK & GT in hitting boundaries pic.twitter.com/7VeCi4IoQ9— 마륵 타망😷😷 (@_Marktamang) May 15, 2022
Baby Malinga#IPL2022 #IPL #Malinga #GTvCSK#CSK #CricketTwitter #TATAIPL pic.twitter.com/M2YNrNMlUR
— Dr NARESHH SAHARAN ⚕️ (@im_saharank) May 15, 2022
Reaction after seeing #CSK’ performance 🥱#CSKvsGT #GTvCSK #GTvsCSK pic.twitter.com/HV9vna7cCR
— Siju Moothedath💯 (@SijuMoothedath) May 15, 2022
CSK after seeing Saha's batting#GTvsCSK pic.twitter.com/nq2mBdxeTi
— Shikhar Sagar (@crazy_shikhu) May 15, 2022
Hypocrisy pic.twitter.com/FCyOksSp8h
— HUNTSMAN🐇 (@hp_mode2) May 15, 2022
IPL teams on the points table after winning or losing their matches pic.twitter.com/AD5AW67ee6
— Rahul🤡 (@tatyabichumemer) May 15, 2022