/sky247-hindi/media/post_banners/sEwpDaAeH0u1oa7hdgiH.png)
Kolkata vs Punjab (Image source: BCCI/IPL
इंडियन टी-20 लीग 2022 में कोलकाता और पंजाब के बीच 8वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने पहले ही ओवर में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल (1) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
हालांकि पंजाब ने पावरप्ले में 62 रन बनाकर वापसी की। शिखर धवन (16) और भानुका राजपक्षे (31) ने कुछ शानदार स्ट्रोक खेले और तेजी से रन जोड़े। हालांकि, दोनों को क्रमशः तेज गेंदबाज टिम साउथी और शिवम मावी ने आउट किया। क्रीज पर दो नए बल्लेबाजों के साथ पंजाब की टीम 62 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।
कोलकाता की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पंजाब ढेर
कोलकाता की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पंजाब की टीम लड़खड़ा गई और 102 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए। हालांकि तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (25) की पारी ने टीम को 137 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। उमेश यादव ने चार, टिम साउदी ने दो, सुनील नारायण, शिवम मावी और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।
इसके जवाब में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम की शुरुआत खराब रही और उसने शुरुआती विकेट गंवाए। अजिंक्य रहाणे (12)को रबाडा ने आउट किया। रहाणे के सलामी जोड़ीदार वेंकटेश अय्यर (3) एक बार फिर विफल रहे और ओडियन स्मिथ की गेंद पर हरप्रीत बरार को कैच थमा बैठे।
आंद्रे रसेल ने खेली तूफानी पारी
कप्तान श्रेयस ने 26 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन लेग स्पिनर राहुल चाहर ने उन्हें आउट किया। दो गेंद बाद नितिश राणा भी आउट हो गए। इस प्रकार टीम ने 51 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की। उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। इसके साथ सैम बिलिंग्स ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली।
कोलकाता की जीत पर फैंस ने ट्विटर पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं और मीम्स शेयर किए। यहां देखिए फैंस द्वारा शेयर किए गए मजेदार मीम्स।
Punjab always play an elaborate April Fools Day prank at the auction which gets revealed in April. pic.twitter.com/mqALLnvpp8
— Manya (@CSKian716) April 1, 2022
Pic 1 :- Pbks Fans before Russel Came to Bat
— ASmemesss (@asmemesss) April 1, 2022
Pic 2 :- Pbks fans after Russel Came To Bat #IPL2022 pic.twitter.com/8ulttY9VyZ
Andre Russell the muscle power pic.twitter.com/bQzJV6vQhr
— Manoj Pareek (@mrpareekji) April 1, 2022
Highlights of today's #KKRvsPBKS match pic.twitter.com/SoyZDYrC1N
— Kisslay Jha🇮🇳 (@TrollerBabua) April 1, 2022
Ye tedha hai Pushpa jaisa 🤣 pic.twitter.com/3WlPSeQI2z
— Jhootha LOL Gadha 🐷🐖🐽 (@FakeRainaNepfew) April 1, 2022
enjoying full on Andre Russell slapping bowlers into oblivion pic.twitter.com/GVJJvhlyJG
— best girl | IPL era💙 (@awkdipti) April 1, 2022
Statue of Destruction #RCBvKKR pic.twitter.com/Tw3MNT7vhE
— Raghav Masoom (@comedibanda) April 5, 2019
#UmeshYadav this year in #TATAIPL pic.twitter.com/7wWLY0ukHK
— memes_hallabol (@memes_hallabol) April 1, 2022
Harsha Bhogle: we need a satellite to track that 6 from Russell.
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) April 1, 2022
Cameraman who just captured that: pic.twitter.com/0LY9dHY06r
Dre Russ after coming on 👊@Russell12A #KKRHaiTaiyaar #KKRvPBKS #IPL2022 pic.twitter.com/UQi2zAHFUD
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 1, 2022