/sky247-hindi/media/post_banners/8Yo1S4QhM8egNqsIJ2j1.png)
Hardik Pandya (Source: BCCI/IPL)
इंडियन टी-20 लीग 2022 में गुजरात ने एक शानदार शुरुआत की है। उन्होंने राजस्थान को 37 रनों से हराते हुए इस सीजन अपनी चौथी जीत हासिल की। हार्दिक पांड्या पूरी तरह मैच में छाए रहे। उन्होंने बैटिंग, फील्डिंग, बॉलिंग और कप्तानी से प्रशंसकों का दिल जीता। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गई है।
हार्दिक पांड्या ने खेली महत्वपूर्ण पारी
अपना पिछला मैच हारने के बावजूद गुजरात ने गुरुवार को राजस्थान के खिलाफ दबदबा पूर्ण प्रदर्शन किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड एक बार फिर असफल रहे। विजय शंकर और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को समय से पहले ही पवेलियन लौटना पड़ा।
जब ऐसा लग रहा था कि चीजें गुजरात के हाथ से निकल रही हैं, तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने अभिनव मनोहर के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की। 28 गेंदों में 43 रन बनाकर युवा खिलाड़ी आउट हो गए। हालांकि, पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखा। उन्होंने सामने से नेतृत्व किया और एक महत्वपूर्ण पारी खेली।
राजस्थान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए
ऑलराउंडर पांड्या ने सिर्फ 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल थे। उन्हें डेविड मिलर का साथ अच्छी तरह मिला, जिन्होंने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस प्रकार गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान राजस्थान को विस्फोटक शुरुआत मिली, क्योंकि जोस बटलर ने कुछ विस्फोटक चौके लगाए। हालांकि लॉकी फर्ग्यूसन के एक शानदार डिलीवरी पर वह आउट हो गए, जिसके बाद राजस्थान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।
अंत में लक्ष्य का पीछा करना राजस्थान के लिए मुश्किल होता गया। राजस्थान की टीम 155 रन ही बना सकी और मैच 37 रन से हार गई। लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने चार ओवरों में तीन विकेट लिए और केवल 23 रन दिए। ऐसे में ट्विटर यूजर्स ने मीम्स की झड़ी लगा दी।
यहां देखिए मैच के कुछ बेहतरीन मीम्स
🔝 #AavaDepic.twitter.com/TnWgXDOjce
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 14, 2022
From India's pov @hardikpandya7 looking in good touch with the bat and bowling at full tilt is the biggest plus from this IPL so far. #RRvGT#IPL2022pic.twitter.com/BK7OJAFbrl
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 14, 2022
We'll played Abhinav Manohar ❤️@yuzi_chahal 👏👏#RRvGT#IPL2022pic.twitter.com/TZXgKDiamo
— Abdesh kumar (@m_fukra) April 14, 2022
Bas yhi tk tha jo tha🥱#GTvRR|#RRvGTpic.twitter.com/nJA1CoHORp
— Tributer(fb 💯) (@kingkohli27) April 14, 2022
Meanwhile Riyan Parag 🌚🌚#IPL2022#RRvGTpic.twitter.com/kPEW9of4Wj
— Abdesh kumar (@m_fukra) April 14, 2022
With bat with ball #HardikPandya is back 🔥
— Cric Crazy (@Being_indiawale) April 14, 2022
Captain & coach #Nehra ji too rocks 👌 #RRvGTpic.twitter.com/he3KQsB19J
RR won the toss but lost the match.#RRvGT#IPL2022pic.twitter.com/syHXjoRJiO
— GURPANTH SANDHU (@Gurpanthinsan) April 14, 2022
#IPL20222#RRvsGT#RRvGT
— Anonymous9726 (@Anonymous97261) April 14, 2022
Gujarat Titans are are the leading team on points table and leading them is our very own Kung fu Pandya
Hardik Pandya to every other IPL team right now pic.twitter.com/taT8ypK39x
#RRvGT
— 마륵 타망😷😷 (@_Marktamang) April 14, 2022
Just Riyan Parag things😭💃 pic.twitter.com/420d8pQdrh
Bde Pandya be like - #RRvGT#GTvRR#hardikpandyapic.twitter.com/7vBtQ4zTHl
— p. m (@powerplay2070) April 14, 2022
#RRvGT
— Pintukumar (@KumarPintu1217) April 14, 2022
Hardik Pandey in this IPL:- pic.twitter.com/oF3eyHsY8y
#RRvGT#RRvsGT
— Anonymous9726 (@Anonymous97261) April 14, 2022
Hardik Pandya sees A group of boys dressed in pink (RR), instantly remembers a koffee with another person who likes to dress in the pink
And rest is his-story pic.twitter.com/vtBDlMCI00