Advertisment

IPL 2024: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को टारगेट करेगी संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स, दूसरी ट्रॉफी है पक्की..!

Check out- Top 5 players Rajasthan Royals can target in IPL 2024 mini-auction- ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को टारगेट करेगी संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स (RR), दूसरी ट्रॉफी है पक्की..!

author-image
Joseph T J
एडिट
New Update
RR

Rajasthan Royals (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024: इंडियन टी20 लीग का अगला सीजन जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। आईपीएल 2024 ऑक्शन 19 दिसंबर को यूएई में होगा। ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान रॉयल्स का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था, टीम ने 14 मैच में 7 जीत और 7 हार के साथ टूर्नामेंट को पांचवें स्थान पर खत्म किया था।

Advertisment

टीम आईपीएल 2022 की रनरअप रही थी, लेकिन पिछले सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इस बार टीम ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। आइए आपको बताते है कि ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (RR) किन 5 खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है। 

5. हैरी ब्रूक

HARRY BROOK

Advertisment

सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को ऑक्शन में बड़ी  कीमत में खरीदा था, लेकिन ब्रूक अपपना सर्वश्रेष्ठ दे पाने में नाकामयाब रहे। IPL 2024 ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रूक को रिलीज कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स नंबर-4 और 5 के पोजिशिन के लिए हैरी ब्रूक को टारगेट कर सकती है। मिडिल ऑर्डर में हैरी ब्रूक शानदार खेल दिखाते हुए नजजर आ सकते हैं। 

4. शार्दुल ठाकुर

Shardul Thakur

Advertisment

जेसन होल्डर को रिलीज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स को एक ऑलराउंडर खिलाड़ी की तलाश होगी। जो पावरहिटिंग भी कर सकें और विकेट भी निकाल कर सकें। शार्दुल ठाकुर को आईपीएल और इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। राजस्थान रॉयल्स शार्दुल ठाकुर को टारगेट कर सकती है। 

3. हर्षल पटेल

Harshal Patel. (Photo Source: IPL/BCCI)

हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 और 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार खेल दिखाया था। लेकिन पिछले सीजन वह काफी ज्यादा महंगे साबित हुए थे। आरसीबी ने हर्षल पटेल को रिलीज भी कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स IPL 2024 ऑक्शन में हर्षल पटेल को टारगेट कर सकती है। 

2. डेविड विली

David Willey

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले डेविड विली को रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन आरसीबी के लिए डेविड विली का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था। डेविड विली ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) तेज गेंदबाज-ऑलराउंडर के रूप में डेविड विली को ऑक्शन को में टारगेट कर सकती है। 

1. क्रिस वोक्स

Chris Woakes

इंग्लैंड के खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने आगामी ऑक्शन के लिए 2 करोड़ की बेस प्राइज पर अपना नाम दर्ज करवाया है। क्रिस वोक्स गेंदबाजी के साथ-साथ घातक बल्लेबाजी का भी दम रखते हैं। जेसन होल्डर के रिप्लेसमेंट के तौर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) क्रिस वोक्स को टारगेट कर सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL Auction 2024: CSK आईपीएल नीलामी में करूण नायर को खरीद रही! जाने वजह?

IPL 2024: गौतम गंभीर की वापसी के बाद KKR इन 5 खिलाड़ियों पर लगाएगी बड़ी बोली

IPL auction 2024: आईपीएल नीलामी 2024 में दिल्ली कैपिटल्स इन 3 बल्लेबाजों को करेगी टारगेट 

IPL 2024: आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकेंगे यह 3 खिलाड़ी, तोड़ेंगे कमाई के सारे रिकार्ड

IPL Auction 2024: IPL नीलामी में CSK इन 5 खिलाड़ियों के लिए किसी भी हद तक जाएगी 

IPL Auction 2024 यह 5 खिलाड़ी नीलामी में मुंबई इंडियंस की लिस्ट में होंगे, अंबानी पानी की तरह बहायेंगे पैसे 

IPL 2024: टॉप 5 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल की नीलामी में RCB टारगेट करेगी

harshal patel Sanju Samson shardul thakur IPL 2024 Rajashan Royals