Advertisment

SA20 लीग के पहले सीजन के टॉप पांच महंगे खिलाड़ी, जिनके लिए फ्रेंचाईजी ने बहाए पैसे

दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली फ्रेंचाइजी टी-20 लीग का आयोजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट का नाम SA20 रखा गया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
SA20 लीग के पहले सीजन के टॉप पांच महंगे खिलाड़ी, जिनके लिए फ्रेंचाईजी ने बहाए पैसे

दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली फ्रेंचाइजी टी-20 लीग का आयोजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट का नाम SA20 रखा गया है। टूर्नामेंट से पहले बोर्ड ने इस नई टी-20 लीग के लिए नीलामी का आयोजन किया। बता दें कि यह लीग अगले साल जनवरी के महीने में खेली जाएगी और लीग में छह टीमें आपस में भीड़ेंगी। गौरतलब है कि, SA20 में भाग लेने वाली सभी टीमों का मालिकाना हक इंडियन टी-20 लीग के फ्रेंचाइजी मालिकों के पास है।

Advertisment

इस नीलामी की बात करें तो एमआई केप टाउन (रिलायंस), प्रिटोरिया कैपिटल्स (जेएसडब्ल्यू ग्रुप के स्वामित्व में), पार्ल रॉयल्स (रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप), डरबन सुपर जायंट्स (संजीव गोयनका), जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स (इंडिया सीमेंट्स), सनराइजर्स ईस्टर्न केप ( SRH की मालिक काव्या मारन) वे चेहरे थे जिन्होंने टूर्नामेंट के पहले सीजन की नीलामी में भाग लिया था।

आइए हम हम उन पांच खिलाड़ियों पर एक नजर डालें, जिनके लिए नीलामी में सबसे अधिक बोली लगी थी। और किस खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए टीमों ने पानी की तरह पैसे बरसाए। इन सभी खिलाड़ियों की बोली साउथ अफ्रीकी रैंड में लगी और भारतीय रुपये के अनुसार 1 रैंड की कीमत 4.50 रुपये है।

सिसांडा मगला - 5.4 मिलियन रैंड (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)

Advertisment

कई लोग शायद ही इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के बारे में इतना जानते होंगे। लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार डेथ बॉलिंग करके इस खिलाड़ी ने अपनी काबिलियत साबित की है। मगला एक घातक गेंदबाज के साथ हार्ड हिटिंग बल्लेबाज भी है और कई महत्वपूर्ण मौकों पर उन्होंने अपने ताकत का प्रदर्शन किया है। पहले सीजन की नीलामी में, सनराइजर्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने मगला को 5.4 मिलियन रैंड की राशि में खरीदा है।

वेन पार्नेल – 5.6 मिलियन रैंड (प्रिटोरिया कैपिटल)

इस सीनियर पेसर ने दक्षिण अफ्रीका के टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए पांच साल का लंबा इंतजार किया। इस साल की शुरुआत में वह गेंद के साथ काफी अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए कुछ शानदार प्रदर्शन किए है। पार्नेल ने अपने आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आयरलैंड के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। इसलिए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पार्नेल पर दांव खेला और उन्हें 5.6 मिलियन रैंड में खरीदा।

मार्को जेन्सन - 6.1 मिलियन रैंड (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)

22 वर्षीय जेन्सन ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। बाएं हाथ का यह गेंदबाज अपनी गति और स्विंग के साथ बल्लेबाजों को बेहद परेशान करेगा। और मध्य या डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम को बड़ी सफलता दिला सकती है।

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने उनके ऊपर 6.1 मिलियन रैंड की बड़ी राशि क्यों खर्च की।

Advertisment

रिली रोसौव - 6.9 मिलियन रैंड (प्रिटोरिया कैपिटल)

रिली रोसौव दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक है और 6 साल के लंबे अंतराल के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल दूसरे टी-20 मुकाबले में 96* रन की शानदार पारी खेली थी जिसके बाद से टीम पर उनका भरोसा मजबूत हो गया है।

ट्रिस्टन स्टब्स - 9.2 मिलियन रैंड (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)

इस लीग के पहले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स हैं। ट्रिस्टन स्टब्स के लिए इस नीलामी में एमआई केपपटाउन, सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी थी लेकिन अंत में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने स्टब्स को अपने टीम में लाने के लिए सफल रही।

Cricket News General News South Africa