/sky247-hindi/media/post_banners/NUkfkKyYWjlStF34PmUA.jpg)
Virat Kohli. (Image Source: BCCI/IPL)
इंडियन टी-20 लीग 2022 में विराट कोहली अभी तक बल्ले से खामोश नजर आए। उन्होंने इस सीजन 9 मैच खेलकर सिर्फ 128 रन बनाए थे, जो उनकी खराब फॉर्म को दिखाता है। लेकिन गुजरात के खिलाफ खेले जा रहे इंडियन टी-20 लीग के 43वें मैच में विराट कोहली ने जोरदार वापसी की।
मैच में बैंगलोर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की, लेकिन डु प्लेसिस बिना खाता खोले प्रदीप सांगवन का शिकार बने। इसके बाद मैदान में विराट कोहली के बल्ले का जादू चला। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए।
इस सीजन लगाया पहला अर्धशतक
लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली ने अपनी तकदीर से लड़ झगड़कर आखिरकार रन के सूखे को समाप्त कर दिया। उन्होंने 45 गेंदों में इंडियन टी-20 लीग के 15वें संस्करण का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने इस सीजन पिछले 9 मैचों में नाबाद 41, 12, 5, 48, 1, 12, 0, 0, और 9 के स्कोर बनाए थे।
पिछली 14 पारियों के बाद कोहली का ये अर्धशतक आया है। हालांकि वह अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं कर सके। 17वें ओवर में विराट कोहली 53 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया। विराट ने अपनी पारी 6 चौके और 1 छक्का लगाया।
उनके इस शानदार अर्धशतक के बाद फैन्स के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया और अपनी प्रसन्नता जाहिर की। वहीं विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने भी अर्धशतक बनाया और 52 रनों की पारी खेली। इस बीच बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए हैं।
इससे पहले कोहली के खराब फॉर्म पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनका समर्थन किया और कहा कि वह जल्द ही लय में लौटेंगे। हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज ने कहा था कि कोहली को अपने युवा दिनों के खेल को देखना चाहिए, जिससे उन्हें खराब फॉर्म से निकलने में मदद मिलेगी।
यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-
Finally Virat kohli form is back 🥺🥺#RCBvsGTpic.twitter.com/LvjD2H2fxY
— Prayag (@theprayagtiwari) April 30, 2022
Welcome back @imVkohli 👊🏽 #GTvRCB#IPL2022pic.twitter.com/fJ44Zb1K3v
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 30, 2022
1st 50 for #ViratKohli in this IPL he is thanking to God ❤👑#RCBvsGT#IPLpic.twitter.com/CY4uWqCAE1
— Asad🇵🇰 (@AsadAme63760009) April 30, 2022
जब Virat Kohli ने Half century के बाद ऊपरवाले का शुक्रिया किया तब यै देख के सच में मेरी आंखें नम हो गई 🙏🙏🙏 Thanks God🙏 We Believe and we support Champion 👍👍 Best Of luck @imVkohli#RCBvsGT#TATAIPLpic.twitter.com/dCdfoMGFPC
— Hemsagar Behera (@HemSaggar) April 30, 2022
#ViratKohli#IPL2022#rcbvsgt@IPL@imVkohli Scored 50+ In #TATAIPL
— Nikhil Jatte (@real_is_unreall) April 30, 2022
.
Le Fans :
#RCBvsGTpic.twitter.com/W1149ZIcT1
A fan inside the stadium:
— THE ROCKSTAR (@VivJonty) April 30, 2022
I BELIEVE IN THE MAGIC OF VIRAT KOHLI. 😍#ViratKohli𓃵#GTvRCB#GTvsRCB#ViratKohli#RCBvsGTpic.twitter.com/DyEzstjS3n
Virat Kohli 🔥#RCB#RCBvsGTpic.twitter.com/ygvcAzCEPb
— RVCJ Kannada (@RVCJKannada) April 30, 2022
King is back ❤️ #ViratKohli#RCBvsGT#GTvRCB@imVkohli@RCBTweets@rcbfansofficialpic.twitter.com/P7hSwaPf7O
— Chirag Khilare (@Chirag_Viratian) April 30, 2022
#IPL2022#RCBvsGT#ViratKohli
— A K i B (@akibaliii) April 30, 2022
Suprise suprise (MTF) the king is back👑 😎 pic.twitter.com/Kt9ixWQXYm
Runs: 58
— The Field (@thefield_in) April 30, 2022
Balls: 53
Fours: 6
Sixes: 1
SR: 109.43#CricketTwitter, thoughts on Virat Kohli's knock today?#IPL2022#GTvRCBpic.twitter.com/4ndwlvdlgx
#RCBvsGT
— 𓃵 Ctrl C + Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) April 30, 2022
King Kohli pic.twitter.com/Y6up19s8eN
Couple Goals 😍❤️@imVkohli@AnushkaSharma#RCBvsGT#ViratKohli#ViratKohli𓃵pic.twitter.com/NscNdiwhlL
— The Cricket Followers (@cricfollowers_1) April 30, 2022