इंडियन टी-20 लीग 2022 के 35वें मुकाबले में गुजरात ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता को 8 रनों से हराया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम 12 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले गुजरात ने हार्दिक पांड्या के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।
आंद्रे रसेल की पारी गई व्यर्थ
गुजरात द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने के दौरान कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद शमी ने दो ओवरों में दो झटके दिए। सैम बिलिंग्स (4) और सुनील नारायन (5) चलते बने। इसके बाद नितीश राणा (2) के रूप में कोलकाता को तीसरा झटका लगा। दबाव के बीच कप्तान श्रेयस अय्यर भी युवा गेंदबाज यश दयाल का शिकार बने।
हालांकि रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि 13वें ओवर में यश दयाल ने रिंकू सिंह को अपना दूसरा शिकार बनाया। इसके बाद आंद्रे रसेल ने तूफानी बल्लेबाजी की और टीम को लगभग जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन आखिरी ओवर में वह आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 1 चौका व 6 छक्के शामिल थे।
उमेश यादव (नाबाद 15) ने हालांकि काफी कोशिश की, लेकिन कोलकाता जीत हासिल नहीं कर सकी और 8 रन से मुकाबला हार गई। गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। राशिद खान, मोहम्मद शमी और यश दयाल ने 2-2 विकेट लिए। जबकि जोसेफ और फर्ग्युसन को 1-1 विकेट मिला।
हार्दिक पांड्या ने खेली अर्धशतकीय पारी
इससे पहले गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और शुभमन गिल को 7 रन बनाकर लौटना पड़ा। उन्हें टिम साउदी ने आउट किया। हार्दिक पांड्या और रिद्धिमान साहा ने फिर संभलकर खलेते हुए तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की।
साहा को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। 25 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद वह आउट हो गए। कप्तान पांड्या ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 67 रन बनाए।
इसके बाद मिलर (27) और राहुल तेवतिया (17) के अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। गुजरात ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने 1 ओवर में 5 रन देकर चार विकेट लिए।वहीं साउदी ने तीन विकेट चटकाए।
यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-
Hum Hamesha Point Table Me Top Pe Rahenge 😁#AavaDe #KKRvsGT #IPL2022 pic.twitter.com/BNP3qTtt8m
— Jignesh (@Jignesh6166) April 23, 2022
Some team this, Gujrat Titans ! 👌
They just find a way to win no matter what, character of a great team, Snatches the victory from the jaws of defeat. @gujarat_titans
Happy that KKR lost, their loss give me 2nd most satisfaction..!! 😉😂#KKRvsGT pic.twitter.com/pZoY4H2VQU
— 𝐒𝐚𝐮𝐫𝐚𝐛𝐡 𝐓𝐫𝐢𝐩𝐚𝐭𝐡𝐢 (@SaurabhTripathS) April 23, 2022
Other captains watching Hardik Pandya #KKRvsGT #IPL20222 pic.twitter.com/YW1YhB0yTG
— rockstar Sam ⚡ (@shivvayee) April 23, 2022
We are #titan the gujarat titan #KKRvsGT
— Tejas Lodhia (@tejas_lodhia) April 23, 2022
#KKRvsGT pic.twitter.com/thgSnDJwaV
— Rahul🤡 (@tatyabichumemer) April 23, 2022
What a win for Gujarat Titans. Wicket of Andre Russell was turning point. Great execution by Joseph & brilliant catch from Lockie Ferguson. Back at Top! Captain Hardik Pandya happy.🔥#KKRvsGT
pic.twitter.com/rsG76Bewxr— UrMiL07™ (@urmilpatel30) April 23, 2022
Dear Teams,
Build your playing XI around strong experienced bowling and watch the magic unfold.
Yours truly,
Gujarat Titans#KKRvsGT— Jatin Sapru (@jatinsapru) April 23, 2022
It’s not easy for a bowler to hold his nerves, especially against power hitting. Well done #AlzarriJoseph and #GujaratTitans #KKRvsGT #ipl2022 #CricketTwitter
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) April 23, 2022
Hardik Pandya is in great form as a Player and as a Captain 🔥
Well played…@KKRiders@gujarat_titans @hardikpandya7 #AavaDe #GujaratTitans #KKRvsGT #KKR #IPL #TATAIPL— Believer (@SalgaonkarOjas) April 23, 2022
Is Gujrat Titans heading towards the IPl trophy? #KKRvsGT #GTvsKKR #IPL #IPL2022 #HardikPandya #GujaratTitans #KKR pic.twitter.com/ciXTGVPOHx
— RCB (@rcbeliever) April 23, 2022
What a six🤯🙌
Hardik pandya is in different form in #IPL2022
Hope he carries this form to T20WC#HardikPandya #GTvsKKR #GujaratTitans #IPL pic.twitter.com/OB9XeWwa0I— Mr. laZy (@ShaikZiaullah) April 23, 2022
Hardik Pandya great going on 🔥
Gujarat Titans is on top💪#KKRvGT #GTvKKR #HardikPandya pic.twitter.com/G2nhuJtEPP— Ashutosh Srivastava (@kingashu1008) April 23, 2022
A captain's knock from Hardik Pandya comes to an end.#GT #GTvKKR #IPL2022 #Cricket #CricTracker #KKR #HardikPandya pic.twitter.com/YHz8YAz8Gc
— CricTracker (@Cricketracker) April 23, 2022