इंडियन टी-20 लीग 2022 के 54वें मुकाबले में बैंगलोर ने केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम को 67 रनों से हराया। बैंगलोर के लिए वानिंदु हसरंगा ने कमाल की गेंदबाजी की और पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इससे पहले फाफ डु प्लेसिस के शानदार अर्धशतक की मदद से बैंगलोर ने 20 ओवर में 192 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 125 रन पर सिमट गई।
दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता लौटे पवेलियन
हैदराबाद को 193 रनों का लक्ष्य का पीछा करने के लिए अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन पहली ही ओवर में केन विलियमसन बिना कोई गेंद खेलें शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद उसी ओवर में मैक्सवेल ने अभिषेक शर्मा (0) को बोल्ड कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। हालांकि राहुल त्रिपाठी और एडिन मार्करम ने पारी को संभाला और 49 रनों की साझेदारी की।
मार्करम ज्यादा देर त्रिपाठी का साथ नहीं दे सके और 21 रन बनाने के बाद हसरंगा की गेंद पर आउट हुए। निकोलस पूरन (19) लय में दिखे, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। हसरंगा ने उन्हें अपनी फिरकी मे फंसाया और पवेलियन भेजा। वानिंदु हसरंगा ने सुचित के रूप में अपनी तीसरी सफलता हासिल की।
राहुल त्रिपाठी एक छोर से अकेले रन बना रहे थे, लेकिन 16वें ओवर में जोश हेजलवुड ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह 58 रन बनाकर आउट हुए। बढ़ते रन रेट के बीच इसके बाद हैदराबाद का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 19.2 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार हैदराबाद यह मुकाबला 67 रन से हार गई। बैंगलोर के लिए हसरंगा ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए।
कार्तिक ने दिखाया कमाल
इसस पहले बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत खराब रही और विराट कोहली बिना खाता खोले पहले ओवर की पहली गेंद पर जगदीश सुचित का शिकार बने। हालांकि इसके बाद फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की।
पाटीदार ने 38 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने भी 24 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। अंत में बैंगलोर ने दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाई और सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। अपनी पारी में कार्तिक ने 1 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं कप्तान डु प्लेसिस ने 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
इस प्रकार बैंगलोर ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाए। हैदराबाद के बाद लिए जगदीश सुचित ने दो विकेट चटकाए, जबकि कार्तिक त्यागी को 1 विकेट मिला।
यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-
🏏❤️ LANDSLIDE VICTORY! RCB make it two in a row after their impressive victory tonight. A fine display of bowling led by Hasaranga's fifer sealed the victory for them.
👀 SRH now has four losses in a row!
📸 IPL • #RCBvSRH #SRHvRCB #IPL #IPL2022 #TATAIPL #BharatArmy pic.twitter.com/zue4cTeCaV
— The Bharat Army (@thebharatarmy) May 8, 2022
RCB in Green Jersey in the IPL:
2011 – Won and ended as the runner up.
2016 – Won and ended as the runner up.
2022 – Won.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 8, 2022
Comes in with just 10 balls to go.
Plays the most impactful knock of the innings. Smiles. Leaves. Just DK things. #SRHvRCB #IPL2022 pic.twitter.com/yHu5gXDGRb— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) May 8, 2022
kohli getting out on golden ducks, williamson & rahul getting out on diamond ducks, RCB winning by 67 runs, CSK and MI are at bottom, Rahul-led team is at the top..
Ek hi season mein sab kuch itna kaise palat gaya? 🤯#RCBvSRH #IPL2022— Vedant Baranwal (@awokebhakt) May 8, 2022
पहली गेंद पर कोहली out आखिर गेंद पर ball out#RCBvSRH#ViratKohli𓃵 #TATAIPL pic.twitter.com/8JCVMRCPjt
— ᏢᎪᎡᎬՏᎻ ͲᎻᎪᏦϴᎡ (@PareshKhant9) May 8, 2022
Great win boys go finals@imVkohli @faf1307 @DineshKarthik #RCBvSRH pic.twitter.com/mpEp7T1Do8
— Rahul Aryan🇮🇳 (@VishalB00884678) May 8, 2022
Rcn won by 67 runs 💥
Great knock of FAF, PATIDAR & DK
5-fer By HASARANGA 🔥🔥
Complete Team Performance
Great win ✨❤️#rcbvsrh #Rcb pic.twitter.com/rWXgZ2VJqL— 𝑀𝒶𝓃𝓊 ♡̷̷ˎˊ. (@Mansi_vk03) May 8, 2022
Dinesh Karthik's Innings:-
Runs – 30*
Balls – 8
Strike Rate – 375Last 6 balls – 2,6,6,6,6,4 – 30*(6). Incredible just Incredible DK. #dineshkarthik #RCBvSRH pic.twitter.com/sKvLqtKzCs
— madan Parmar Nimboda (@MParmars) May 8, 2022
Faf fifty, Dk finish and five wicket haul from Hasaranga guide RCB to comfortable win against SRH by 67 runs. pic.twitter.com/AjfhXMWMgn#IPL2022 #RCBVSRH #SRHvRCB
— Ashmin Aryal (@aryal_ashmin) May 8, 2022
Watch Video 🚨
Magical 🇱🇰 @Wanindu49 floors SRH with stunning 5/18#RCBvSRH #SRHvRCB #SRHvsRCB #Wanindu #Hasaranga #sportspavilionlk
Watch Video 👇https://t.co/A00YUEWcXe pic.twitter.com/G2RBHFskRv
— DANUSHKA ARAVINDA (@DanuskaAravinda) May 8, 2022
Must be an amazing feeling having the crowd cheer your name….DK, DK, DK. What a finish by @DineshKarthik #RCBvSRH #IPL2022
— Lisa Sthalekar (@sthalekar93) May 8, 2022
Most wickets in #IPL2022:
Chahal – 22
Hasaranga – 21 pic.twitter.com/ObvAxJ9DJq— Johns. (@CricCrazyJohns) May 8, 2022