/sky247-hindi/media/post_banners/ueEN2GdUR7xekV4UV05Y.jpg)
(Photo Source: IPL/BCCI)
जीत के रथ पर सवार गुजरात की टीम को रोक पाना अब मुश्किल हो रहा है। आज खेले गए इंडियन टी-20 लीग 2022 के 43वें मैच में गुजरात ने बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात ने लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 170 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
मिलर-तेवतिया की जोड़ी ने फिर दिलाई जीत
टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। साहा 29 रन बनाने के बाद हसरंगा का शिकार हुए। इसके बाद शाहबाज अहमद ने गुजरात को बैक-टू-बैक दो झटके दिए। शाहबाज ने पहले शुभमन गिल और फिर हार्दिक पांड्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
साई सुदर्शन भी अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और सिर्फ 20 रन पर हसरंगा का दूसरा शिकार बने। इसके बाद डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तेजी से रन बनाए और रन रेट का दबाव बढ़ने नहीं दिया। दोनों बल्लेबाज अंत तक टिके रहे और गुजरात को 6 विकेट से जीत दिलाई। डेविड मिलर और राहुल तेवतिया के बीच पांचवें विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। मिलर 39 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं तेवतिया ने नाबाद 43 रन बनाए।
कोहली-पाटीदार की पारियों की बदौलत बैंगलोर ने बनाए 170 रन
इससे पहले बैंगलोर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की, लेकिन डु प्लेसिस बिना खाता खोले प्रदीप सांगवन का शिकार बने। इसके बाद मैदान में विराट कोहली के बल्ले का जादू चला। उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे अर्धशतक के सूखे को खत्म किया।
पिछली 14 पारियों के बाद विराट कोहली ने 45 गेंदों में मौजूदा सीजन का अपना पहला अर्धशतक बनाया। हालांकि वह अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं कर सके। 17वें ओवर में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हो गए। उनके साथ रजत पाटीदार ने भी 52 रनों की पारी खेली। वहीं मैक्सवेल ने 33 और लोमरोर ने 16 रनों का योगदान दिया।
इस प्रकार बैंगलोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाने में कामयाब रही। गुजरात के लिए प्रदीप सांगवन ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।
यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-
Gujrat titans looks the most well settled team. A lot of match winners, rashid khan, Twetia, Miller, Shami. A very solid batting and bowling lead by Hardik along with his good batting.#RCBvsGT
— Ubaid R Butt (@UbaidRButt) April 30, 2022
#GTvRCB #RCBvsGT #IPL2022
— g0v!ñD $#@®mA (@rishu_1809) April 30, 2022
Whenever chase gets tough for Gujarat Titans,
Rahul Tewatia : pic.twitter.com/IHZozPz345
Rahul Tewatia has taken his game to a whole new level. Finishing games with so much ease. #rahultewatia #RCBvsGT
— Arpit Sachdeva (@arpitsachdeva24) April 30, 2022
Looks like anything related to Gujrat, cannot go wrong. Politics to sports they are winning everything . #GujratTimes #RCBvsGT
— Aloke Kumar (@JustAloke) April 30, 2022
🔥💪 THE TITAN DUO! David Miller and Rahul Tewatia join hands to seal the deal for the Gujarat Titans once again as they stitched a 7️⃣9️⃣ runs stand!
— The Bharat Army (@thebharatarmy) April 30, 2022
📸 IPL • #DavidMiller #RahulTewatia #GTvRCB #RCBvGT #IPL #IPL2022 #TATAIPL #BharatArmy pic.twitter.com/J9vf1eZjnb
नाम तो सुना ही होगा Rahul
— KGF CHAPTER:2 (@Cricketallnews) April 30, 2022
Rahul Tewatia new Finisher what a player #Rahultewatia #IPLT20 #RCBvsGT #TATAIPL pic.twitter.com/1tCFLSNlT2
What a performance #gujrattitans ❤️
— Alok Tripathi 🇮🇳 (@aloktripathi75) April 30, 2022
First team to qualify in #TATAIPL2022
Congratulations #HardikPandya
And what a batting in the end by #rahultewatia and #davidmiller#GujaratTitans#GTvRCB#AavaDe#RCBvsGT pic.twitter.com/tWtWjiKcG9
Rahul Tewatia keeps punishing those length deliveries. Plays to his strength and keeps delivering for Gujarat titans 👏
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 30, 2022
Always there.....what a player..#RahulTewatia
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 30, 2022
Yet another brilliant finish from Rahul Tewatia & David Miller. Great win for Gujarat Titans! 🔥#RCBvsGT
— UrMiL07™ (@urmilpatel30) April 30, 2022
pic.twitter.com/JmEqgw3UTc
We want Tewatia as finisher for t20 World Cup. #IPL2022 #RCBvsGT #rahultewatia
— aman_naqvi12 (@Naqvi12Aman) April 30, 2022
#Tewatia is not a one match wonder , one season wonder .
— Dr. VK (@fanoffortywinks) April 30, 2022
Man is literally absorbing pressure while chasing and delivering it on multiple times 🥺👌🏻👌🏻👌🏻.
Valuable asset for any team 🥶🔥 . #Respect #GTvRCB #Titans #AavaDe#GujaratTitans #RahulTewatia #IPL2022