Advertisment

Twitter Reactions: दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने के सपने को मुंबई ने किया चकनाचूर, मुकाबले में 5 विकेट से हराया

इंडियन टी-20 लीग 2022 में दिल्ली के लिए करो या मरो मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई ने उसे 5 विकेट से हराया।

author-image
Justin Joseph
New Update
(Image Source: BCCI/IPL)

(Image Source: BCCI/IPL)

इंडियन टी-20 लीग 2022 में दिल्ली के लिए करो या मरो मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई ने उसे 5 विकेट से हराया। दिल्ली की हार के बाद बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है। मुंबई की जीत के सूत्रधार रहे ईशान किशन, जिन्होंने 48 रनों की पारी खेलकर जींत की नींव रखी। डेवाल्ड ब्रेविस और टिम डेविड ने अंत में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के जीत की इबारत लिखी। इससे पहले दिल्ली ने 20 ओवर में 159 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisment

मुंबई ने तोड़ा दिल्ली का सपना

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे कप्तान आज के मैच में भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, ईशान किशन और डेवाल्ड ब्रेविस ने पलटवार करते हुए दिल्ली को दबाव बनाने का मौका नहीं दिया। दोनों ने सूझबूझ से खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई। ऐसा लग रहा था कि ईशान लीग के आखिरी मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लेंगे, तभी 12वें ओवर में 48 रनों की पारी खेलकर वह आउट हो गए।

इसके थोड़ी देर बाद ब्रेविस को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने 33 गेंदों में 37 रन बनाए। अपनी पारी में ब्रेविस ने 1 चौका और 3 छक्के लगाए। फिर तिलक वर्मा और टिम डेविड ने मोर्चा संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की साझेदारी कर मैच मुंबई के पक्ष में ला दिया। टीम को जब 15 रनों की जरूरत थी, तभी डेविड शार्दुल ठाकुर के एक स्लोवर गेंद पर पृथ्वी शॉ द्वारा लपके गए। उन्होंने केवल 11 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली।

Advertisment

19वें ओवर में तिलक वर्मा भी 21 रन बनाकर चलते बने। आखिरी ओवर में रमनदीप सिंह के बल्ले से जीत का चौका निकला और मुंबई ने 5 विकेट से हराकर दिल्ली के प्लेऑफ में जाने के सपने को चकनाचूर कर दिया।

पंत-पॉवेल ने दिल्ली को शुरुआती झटकों से उबारा

इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने पारी की शुरुआत की। वॉर्नर का बल्ला आज खामोश रहा और वह सिर्फ 5 रन बना सके। वहीं मिचल मार्श भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। फिट होने के बाद वापसी कर रहे शॉ ने कुछ अच्छे शॉट्ल खेले, लेकिन बुमराह ने अपने बाउंसर के जाल में उन्हें फंसाया और 24 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।

Advertisment

सरफराज खान एक बार फिर मिले मौके को नहीं भूना सके और 10 रन बनाने के बाद मारकंडे का शिकार बने। 50 रन पर 4 विकेट गंवाकर दिल्ली संकट में आ गई। फिर कप्तान पंत और रोवमन पॉवेल ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की और 75 रनों की साझेदारी की। पंत ने 33 गेंदों में 39 रन बनाए। वहीं रोवमन पॉवेल ने 43 रनों की पारी खेली।

आखिरी में अक्षर पटेल ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए। इस प्रकार दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। वहीं रमनदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए।

यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-

 

 

 

 

Cricket News General News T20-2022 Rohit Sharma Rishabh Pant INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Delhi Twitter Reactions