Advertisment

Twitter Reactions: डेनियल सैम्स ने अंतिम ओवर में पलटी बाजी, मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 5 रन से हराया

इंडियन टी-20 लीग 2022 में आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने गुजरात पर 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।

author-image
Justin Joseph
New Update
(Photo Source: IPL/BCCI)

(Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग 2022 के 51वें मैच में मुंबई ने गुजरात पर 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। डेनियल सैम्स ने अंतिम ओवर में मिलर और तेवतिया जैसे बल्लेबाजों के सामने 9 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई। इससे पहले मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 20 ओवर में 177 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवर में 172 रन ही बना सकी।

Advertisment

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात को एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी और रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और लगातार बाउंड्री लगाए। इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि 106 रन के स्कोर पर गुजरात को पहला झटका लगा।

शुभमन गिल 36 गेंदों में 52 रन बनाकर मुरुगन अश्विन का शिकार बने। इसी ओवर में साहा भी 55 रन बनाकर मुरुगन का दूसरा शिकार बने। अपनी पारी में साहा ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि इसके बाद हार्दिक पांड्या और साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। सुदर्शन ने कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए, लेकिन 16वें ओवर में वह हिट विकेट हो गए। उन्होंने 14 रनों का योगदान दिया।

डेनियल सैम्स ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

Advertisment

यहां से मुंबई ने मैच में वापसी की। 18वें ओवर में हार्दिक दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। उन्होंने 14 रन बनाए। अंत में मिलर और तेवतिया ने भरपूर प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। गुजरात को आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे और डेनियल सैम्स ने तेवतिया को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। वह डबल रन के चक्कर में तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए। इसके बाद सैम्स ने मिलर को लगातार दो गेंदें डॉट कराकर मुंबई को 5 रनों से जीत दिलाई। गुजरात 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बना सकी।

टिम डेविड ने किया कमाल

इससे पहले गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। मुंबई को रोहित शर्मा और इशान किशन ने लंबे समय बाद शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा के बल्ले से आज रन निकला। उन्होंने 28 गेंदों में 43 रन बनाए।

Advertisment

वहीं इशान किशन ने भी आखिरकार फॉर्म में वापसी की और 29 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। अच्छी शुरुआत के बाद बीच के ओवरों में टीम लड़खड़ाई, लेकिन आखिरी के ओवरों में टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 21 गेंदों में 2 चौके 4 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इस प्रकार मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए।

यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं

 

Cricket News General News T20-2022 Rohit Sharma Hardik Pandya INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Gujarat Twitter Reactions