/sky247-hindi/media/post_banners/xjw1v2eCEy8DyxtKg1fb.jpg)
(Photo Source: IPL/BCCI)
इंडियन टी-20 लीग 2022 के 22वें मैच में चेन्नई ने बैंगलोर को 23 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा की शानदार पारियों की बदौलत 216 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में बैंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 193 रन ही बना सकी।
चेन्नई द्वारा दिए गए 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर को एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और टीम के सबसे भरोसेमंद और सलामी बल्लेबाजी फाफ डु प्लेसिस आज जल्द पवेलियन लौट गए। उन्होंने 8 रन के निजी स्कोर पर महीश तीक्ष्णा ने आउट किया।
महीश तीक्ष्णा ने बैंगलोर को दिए शुरुआती झटके
इसके बाद मुकेश चौधरी ने रन चेज मास्टर विराट कोहली को 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। छठे ओवर में महीश तीक्ष्णा ने अनुज रावत (12) के रुप में चेन्नई को तीसरी सफलता दिलाई। मैक्सवेल ने आते ही कुछ जोरदार शॉट्स लगाए, लेकिन जडेजा ने उनकी पारी पर लगाम लगा दिया। मैक्सवेल 11 गेंदों में 26 रन बनाकर चलते बने।
सुयश प्रभुदेसाई और शाहबाज अहमद ने बीच में बैंगलोर की पारी को संभाला, लेकिन महीश तीक्ष्णा आज पूरे लय में थे और उन्होंने बैक-टू-बैक पहले प्रभुदेसाई (34) और फिर शाहबाज अहमद (41) का विकेट हासिल किया। हसरंगा (7) के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक ने बैंगलोर के लिए कुछ उम्मीदें जगाई, लेकिन 18वें ओवर में ब्रावो की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर लपके गए।
वह 14 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। बैंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 193 रन बना सकी और मुकाबला 23 रन से हार गई। चेन्नई के लिए महीश तीक्ष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार विकेट चटकाए।
उथप्पा-दुबे की बल्लेबाजी से चेन्नई ने बनाया विशाल स्कोर
इससे पहले चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। गायकवाड़ एक बार फिर फ्लाप रहे और 17 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। वहीं मोईन अली भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
हालांकि इसके बाद रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने बैंगलोर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान पर छक्कों की बरसात कर दी और मिलकर 17 छक्के लगाए। उथप्पा ने 50 गेंदों में 88 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल थे। वहीं शिवम दुबे अंत तक नाबाद रहे और 95 रन बनाए।
अपनी पारी में शिवम दुबे ने 5 चौके और 8 गगनचुम्बी छक्के लगाए। इस प्रकार चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए।
यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-
Congratulations 💯💐🍾, एन्जॉय,
— Vishnuhari Thakur (@VishnuhariThak3) April 12, 2022
We won first game, #CSKvsRCB
Finally 😎💛
— NIDHI (@NidhiTiwari23) April 12, 2022
R.E.L.I.E.F 🔥😭🥺 #RCBvCSK#CSKvRCB#CSK𓃬#Yellove#CSKvsRCBpic.twitter.com/xYFttTCass
Thanks ra @RealMtheekshana 🙏#CSKvsRCBpic.twitter.com/YEUwpSzC0B
— Danaerys (@queenraluccha) April 12, 2022
CSK register their first win against RCB.
— Ramakrishnan (@rama_97_krishna) April 12, 2022
Le MI~ Dei kasi..💔#CSKvsRCB#MIpic.twitter.com/sc4UdDykdM
Finally jeichitom😍😍🔥🔥#CSK ipo #WhistlePodu machi❤❤#CSKvsRCBpic.twitter.com/OL3BwsuYJ5
— 🧊 👦 (@PsychicClairon) April 12, 2022
RRR : Ravishing 😘 Rajput ⚔⚔ Ravindra 💛#Yellove#RRRMoive#CSKvsRCB#CSK𓃬pic.twitter.com/ctOjrL7qL6
— Shivi Gour02 (@ShiviGour1) April 12, 2022
#CSKvsRCB#IPL2022pic.twitter.com/HmOb3SEUBD
— black_pearl1205 (@rajamanjar12) April 12, 2022
Mahesh Theekshana is an amazing mystery flavour in the squad. 👏💛#WhistlePodu#CSKvsRCBpic.twitter.com/NirHHe2wn9
— Ankur (@AnkurTwts) April 12, 2022
Dube and Uthappa supremacy🔥🔥#Yellove#CSK𓃬#CSKvsRCBpic.twitter.com/Aupv3Mh2Ls
— Chirag Rajvaniya (@mr_rajvaniya) April 12, 2022
Value of 2 points - Almost all #CSKians feeling it now.. That shows how much we waited for this win 💛😎 #CSKvsRCB#IPL2022
— CricGeek (@Indian15297) April 12, 2022
Weeeee Wiiiiinnnnnn 🥳💛💛💛#CSKvsRCB#CSK𓃬pic.twitter.com/qNSEMthIKQ
— Parikshit Singh Pratihar (@Pratihar_07) April 12, 2022
Another "MUTTHIAH" for @ChennaiIPL@RealMtheekshana#CSKvsRCBpic.twitter.com/jhx3Tz0tR6
— Sridhar Kanthi (@KanthiSridhar) April 12, 2022
Every Csk fan right now 🥹😭🥹#CSKvsRCBpic.twitter.com/c0CtW1lNya
— Muneendra Singam (@MuneendraSingam) April 12, 2022