Advertisment

Twitter Reactions: न्यूजीलैंड को हराकर भारत वनडे रैंकिंग में बना नंबर 1, तो फैंस ने बनाए मजेदार Memes

Twitter Reactions: 24 जनवरी 2023 को, टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में कीवी टीम के साथ मुकाबला किया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Twitter Reactions: न्यूजीलैंड को हराकर भारत वनडे रैंकिंग में बना नंबर 1, तो फैंस ने बनाए मजेदार Memes

Twitter Reactions: 24 जनवरी 2023 को, टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में कीवी टीम के साथ मुकाबला किया। यह मैच इंदौर में हुआ था। टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज का आखिरी गेम खेल रही थी। वहीं, न्यूजीलैंड शर्मनाक सीरीज हार से बचने के लिए यह मुकाबला जीतना चाह रही थी।

यह भी पढ़ें : KL Rahul Athiya Shetty wedding: हनीमून के लिए यहां जाएंगे केएल राहुल-अथिया शेट्टी!

मैच की बात करें तो भारत ने यह मुकाबला जीता भी और खुद को वनडे टीम की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा दिया है। आपको बता दें कि भारत ने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका को घरेलू सीरीज में 3-0 से व्हाइटवॉश किया उसके बाद न्यूजीलैंड को भी वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर सीरीज व्हाइटवॉश की। 

टीम इंडिया इस साल काफी लय में नजर आ रही है और भारतीय फैंस उनके प्रदर्शन से बेहद ही खुश हैं और ट्विटर सर पर उठा रखा है।

Twitter Reactions: आइए देखें न्यूजीलैंड पर 3-0 की बात के बाद भारत के फैंस का रिएक्शन

 

 

भारत ने आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 90 रन से दी मात

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 385 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 26 ओवरों में 212 रन जोड़े। इसी स्कोर पर रोहित अपना शतक पूरा करने के बाद माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। रोहित ने 85 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्के की बदौलत 101 रन बनाए जबकि शुभमन गिल (112) बनाये।

रोहित के आउट होने के बाद गिल ने भी अपना शतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद 230 के कुल स्कोर पर गिल 112 रन बनाकर ब्लेयर टिकनर का शिकार बने। गिल ने 78 गेंदों का सामना किया और 13 चौका और 5 छक्का लगाया।

इन दोनों के आउट होने के बाद भारत के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। अंत में हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने तेज पारी खेली और भारत का स्कोर 385 रनों तक पहुंचाया। हार्दिक ने 38 गेंदों पर 54 और शार्दुल ठाकुर ने 17 गेंदों पर 25 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 और माइकल ब्रेसवेल ने 1 विकेट झटके।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हुए फ्लॉप

न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉन्वे ने शतक जड़ा और 138 रनों की पारी खेली। हालांकि, सामने से कोई उनका साथ नहीं दे सका और अंत में न्यूजीलैंड ने यह मैच और सीरीज को गंवा दिया। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने तीन, कुलदीप यादव ने तीन और यजुवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए।

Cricket News India General News Rohit Sharma New Zealand India vs New Zealand 2023 IND vs NZ