/sky247-hindi/media/post_banners/shoULT8nhWsUFh60Fs8z.jpg)
(Photo Source: IPL/BCCI)
इंडियन टी-20 लीग 2022 के 26वें मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से हराया। यह मुंबई की टूर्नामेंट में लगातार छठी हार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत मुंबई को 200 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट 181 रन बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम बिखरी
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा और वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू किया और केवल 13 गेंदों में 31 रन बना डाले। हालांकि उनकी पारी जल्द ही समाप्त हो गई। उन्हें आवेश खान ने पवेलियन भेजा।
इशान किशन (13) एक बार फिर नाकाम रहे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने संभलकर खेलते हुए चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि सूर्यकुमार और तिलक वर्मा दोनों क्रमश: 37 और 26 रन बनाकर आउट हो गए।
अंत में कायरन पोलार्ड और जयदेव उनादकट ने कुछ जोरदार शॉट लगाते हुए मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया। मुंबई को आखिरी ओवर में 26 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 18 रन से मुकाबला हार गई।
केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक
इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में ही 52 रन की साझेदारी कर डाली। अच्छी शुरुआत मिलने के बाद डी कॉक 24 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद मैदान पर केएल राहुल नाम की आंधी चली, जिसमें मुंबई के गेंदबाज पस्त नजर आए। लोकेश राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी की और अपने 100वें इंडियन टी-20 लीग मैच में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 60 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं मनीष पांडे ने 38 रनों का योगदान दिया। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन का स्कोर बनाया।
यहां देखिए ट्विटर प्रतिक्रियाएं-
My Bloghttps://t.co/jqcYALFeSF…#IPL2022#IPL#iplmemes#TATAIPL#TATAIPL2022#RohitSharma#KLRahul#mivslsg#LSGvsMI#lsg#mi#bumrah#ArjunTendulkarhttps://t.co/K9jSFMqSzU
— WORLD WAR (@Worldwar3meme) April 16, 2022
#MumbaiIndians to it’s fans 🙏#MIvsLSG#MIvLSG#LSGvsMI#LSGvMIpic.twitter.com/696KVeZuyZ
— Siju Moothedath💯 (@SijuMoothedath) April 16, 2022
LSG hand five time IPL champions MI their 6th consecutive loss in #IPL2022, defeat them by 18 runs!#LSGvsMI#IPL2022pic.twitter.com/8z3LbpxrJY
— Mr.Sanga18🇮🇳 (@TheSangram18) April 16, 2022
Classical Knock from KLassical player 🔥 , What a knock 🤞🏻 #klrahul#IPL2022#LSGvsMI#LSG#CricketTwitterpic.twitter.com/PD1mpHG3vx
— Rajesh_17 (@Rajeshs56175041) April 16, 2022
MI fan right now#MIvsLSG#LSGvsMI#LSG#MumbaiIndians#WhistlePodu#csk#RCB#RCBvsDC#IPL2022#IPL#iplmemes#memespic.twitter.com/RrwKwpO7MH
— chaitali♡ॐ (@Chaitali67) April 16, 2022
#MumbaiIndians after losing 6th straight match 😂😂#LSGvsMIpic.twitter.com/uagCNSEwXF
— Vivek (@Vibgyyor) April 16, 2022
Fantasy players the best advice to chose DREAM team .#IPL2022#LSGVSMI#MIVSLSG#ROHITSHARMApic.twitter.com/THfdOl7O8W
— Cricket Apna l Indian cricket (@cricketapna1) April 16, 2022
Kl smashing a 100
— Sachin pathankoti (@Sachinpathankot) April 16, 2022
. Bhabhi would be Very happy 😍😂
What an innings#LSGvsMI#KLRahulpic.twitter.com/bClymiMIhf
Mumbai Indians fans right now 🤣😂 #LSGvsMI#IPL2022pic.twitter.com/CaYFeXAet6
— RAJ (@Tweet_Tweet_Raj) April 16, 2022
Basically!#LSGvsMI#LSGvMI#MIvLSG#MumbaiIndianspic.twitter.com/Y1mclm9qgT
— dentist in distress (@AGirlHa89815386) April 16, 2022
Well played KL 💫. A 100 on 100th ipl match 🙌. Absolutely brilliant 🔥#KLRahul#IPL2022#LsG#LSGvsMIpic.twitter.com/wXxIcQwT7s
— Bivash Editz (@bivash_44) April 16, 2022