मुंबई का खराब प्रदर्शन जारी, लगातार 5वीं हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस में छाई मायूसी

इंडियन टी-20 लीग के 2022 सीजन में मुंबई का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। पंजाब के खिलाफ उसे 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Suryakumar Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)

Suryakumar Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग के 2022 सीजन में मुंबई का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। पंजाब के खिलाफ उसे 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की यह लगातार पांचवी हार है। इससे पहले पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 198 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 186 रन ही बना सकी।

Advertisment

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को एक मजबूत पार्टनरशिप की जरूरत थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 31 रन के स्कोर पर मुंबई को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने। हालांकि उन्होंने 17 गेंदों की पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। इशान किशन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वैभव अरोड़ा ने उन्हें 3 रन पर चलता किया।

डेवाल्ड ब्रेविस ने आज तूफानी बल्लेबाजी की और सिर्फ 25 गेंदों में 49 रन ठोक डाले। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं अच्छे लय में नजर आ रहे तिलक वर्मा भी 36 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। पोलार्ड भी 10 रन बनाकर रन आउट हो गए।

हालांकि एक छोर से टिके सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के उम्मीदों के जगाए रखा। लेकिन बढ़ते रन रेट के बीच बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 19वें ओवर में वह 43 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद मुंबई की जीत की उम्मीद समाप्त हो गई। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम 12 रनों से मैच हार गई। ओडियन स्मिथ ने आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने मैच में कुल चार विकेट झटके।

Advertisment

मयंक-शिखर ने दिलाई शानदार शुरुआत

इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन दोनों सलामी बल्लेबाज आज शानदार लय में नजर आए। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। इस बीच मयंक अग्रवाल ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने 32 गेंदों में 6 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं शिखर धवन ने 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली। बेयर्स्टो (12) और लिविंगस्टोन (2) ज्यादा कुछ नहीं सके। हालांकि अंत में जितेश शर्मा और शाहरुख ने पंजाब के लिए मोमेंटम बनाया और टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया।

जितेश शर्मा ने 30 और शाहरुख खान ने 15 रनों का योगदान दिया, जिसकी मदद से पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 198 रन बनाए। मुंबई के लिए बासिल थम्पी ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।

Advertisment

यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-

Punjab INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Mayank Agarwal Cricket News T20-2022 Mumbai Twitter Reactions Rohit Sharma