Advertisment

Twitter Reactions: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को रौंदा, धवन ने खेली शानदार पारी

इंडियन टी-20 लीग के  38वें मैच में पंजाब ने चेन्नई को 11 रनों से हराया। इस जीत के साथ पंजाब अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
(Image Source: BCCI/IPL)

(Image Source: BCCI/IPL)

इंडियन टी-20 लीग के  38वें मैच में पंजाब ने चेन्नई को 11 रनों से हराया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन के 88 रनों की शानदार पारी की मदद से 187 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। यह चेन्नई की छठी हार और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की राह अब काफी मुश्किल हो गई है। वहीं पंजाब इस जीत के साथ 8 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

Advertisment

रायुडू की पारी गई बेकार

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब हुई और रॉबिन उथप्पा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें संदीप शर्मा ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मिचेल सेंटनर (9) चलते बने। वहीं लंबे समय बाद वापसी कर रहे ऋषि धवन ने शिवम दुबे (8) को बोल्ड करके चेन्नई को तीसरा झटका दिया।

हालांकि अंबाती रायुडू और गायकवाड़ ने पारी को संभाला और 49 रनों की साझेदारी की। गायकवाड़ लय में नजर आए, लेकिन अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। 30 रन बनाने के बाद वह आउट हो गए। जबकि दूसरे छोर से रायुडू ने धुआंधार बल्लेबाजी की। इस बीच उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह यही नहीं रुके और संदीप शर्मा के एक ओवर में तीन छक्के और 1 चौका जड़ दिया।

Advertisment

ऐसा लग रहा था कि वह मैच जीता कर ही वापस लौटेंगे, लेकिन 18वें ओवर में रबाडा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने 39 गेंदो में 78 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे। आखिरी दो ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे। एक बार फिर एमएस धोनी क्रीज पर मौजूद थे। 19वें ओवर में सिर्फ 8 रन बने।

आखिरी ओवर में जीत के लिए 27 रन चाहिए थे। हालांकि पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद धोनी तीसरी गेंद पर आउट हो गए। इसके साथ ही जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई। चेन्नई 11 रन से मुकाबला हार गई।

धवन की धमाकेदार पारी

Advertisment

इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने पारी की धीमी शुरुआत की। मयंक अग्रवाल काफी धीरे खेलते हुए 21 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसके बाद शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने मोर्चा संभाला। दोनों ने समझदारी से खेलते हुए पहले तो अपनी नजरें जमाई। फिर इसके बाद तेजी से रन बनाना शुरू किया।

राजपक्षे के रूप में पंजाब को दूसरा झटका लगा। उन्होंने 32 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। दूसरी तरफ शिखर धवन ने जमकर चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई की। उन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 88 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी पारी में 9 चौके व 2 छक्के लगाए। लियाम लिविंगस्टोन ने भी दो छक्के और एक चौके की आकर्षक पारी खेली। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाए।

यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-

 

Cricket News India General News T20-2022 Ravindra Jadeja Chennai INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Punjab Mayank Agarwal Twitter Reactions