Advertisment

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के स्टेज पर नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान!, सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े फैंस

नोरा फतेही ने अपने परफॉर्मेंस से फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। हालांकि, इस दौरान उनसे एक गलती हो गई, जिसके कारण वह जमकर ट्रोल होने लगीं। 

author-image
Justin Joseph
New Update
Nora Fatehi (Source: Twitter)

Nora Fatehi (Source: Twitter)

फीफा विश्व कप 2022 फैन फेस्ट में नोरा फतेही ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस और अपनी अदाओं से जलवा बिखेरा। उनके परफॉर्मेंस ने फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। हालांकि, इस दौरान नोरा फतेही से एक गलती हो गई, जिसके कारण वह जमकर ट्रोल होने लगीं।

Advertisment

दरअसल नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस करने के बाद जय हिंद के नारे लगाए और तिरंगा भी फहराया, लेकिन तिरंगा फहराते हुए उनसे चूक हो गई और उन्होंने उसे उल्टा पकड़ रखा था, जिसके कारण वे अब सोशल मीडिया पर फैन्स के निशाने पर आ गईं।

फैन्स ने नोरा फतेही को किया ट्रोल

कुछ ट्विटर यूजर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को उनके इस कार्य के लिए जमकर ट्रोल किया। फैन्स ने नोरा फतेही पर भारतीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया। और यहां तक कह दिया कि यह स्वीकार्य नहीं है, आपको इसके लिए सजा मिलनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने कहा कि #FIFAWorldCup इवेंट में हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए #NoraFatehi। यह बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। बेहद निंदनीय।

Advertisment

 

कुछ फैन्स ने नोरा का किया समर्थन

दूसरी ओर कुछ फैन्स नोरा फतेही के समर्थन में खड़े हुए दिखाई दिए। उन्होंने नोरा फतेही को सपोर्ट किया। एक फैन ने लिखा, 'झंडा फेंकना अपने आप में अपमान है... वह एक विदेशी हैं और झंडे पर कोई छड़ी नहीं जुड़ी थी..ऐसा नहीं होता..नोरा फतेही ने यह जानबूझकर नहीं किया है।'

इससे पहले नोरा ने परफॉर्मेंस को लेकर जताई खुशी

Advertisment

बहरहाल, इससे पहले नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में परफॉर्मेंस करने को लेकर अपनी खुशी जताई। उन्होंने लिखा, 'वह पल जब आप विश्व कप स्टेडियम में आपकी आवाज़ सुनते हैं, यह बहुत ही रियल था! इस तरह के माइल्स स्टोन जो जर्नी को इतना सार्थक बनाते हैं।'

 

 

 

 

 

 

Cricket News India General News