सुरेश रैना ने धोनी के साथ ऐसा क्या कर दिया कि सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

जडेजा को बधाई देने वाले सुरेश रैना के ट्वीट में महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र नहीं था। इससे प्रशंसकों के मन में कई शंकाएं पैदा हुईं।

author-image
Justin Joseph
New Update
सुरेश रैना ने धोनी के साथ ऐसा क्या कर दिया कि सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

महेंद्र सिंह धोनी ने कल यानि 24 मार्च को चेन्नई टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने अब चेन्नई के नेतृत्व की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को सौंप दी। इसके बाद क्रिकेटरों ओर विशेषज्ञों ने धोनी के फैसले का सम्मान करते हुए रवींद्र जडेजा को बधाई दी। इस बीच सुरेश रैना ने भी चेन्नई का कप्तान बनने के बाद रवींद्र जडेजा को शुभकामनाएं दीं। हालांकि, सुरेश रैना के ट्वीट में महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र नहीं था। इससे प्रशंसकों के मन में कई शंकाएं पैदा हुईं, क्योंकि विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी और रैना वास्तव में बेहद करीबी दोस्त हैं।

Advertisment

रैना ने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे भाई के लिए बिल्कुल रोमांचित। हम दोनों जिस फ्रैंचाइजी में पले-बढ़े थे, उसकी बागडोर संभालने के लिए मैं किसी और के बारे में नहीं सोच सकता। ऑल द बेस्ट रवींद्र जडेजा। यह एक रोमांचक दौर है और मुझे यकीन है कि आप सभी की उम्मीदों और प्यार पर खरे उतरेंगे।

 

प्रशंसकों ने रैना को किया ट्रोल

इसके बाद जैसे ही प्रशंसकों को सुरेश रैना और धोनी के बीच अनबन का संदेह हुआ, रैना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो गया। ट्विटर पर लोगों ने सुरेश रैना को ट्रोल करना शुरू कर दिया, क्योंकि उन्होंने जडेजा को बधाई देते हुए एमएस धोनी की उपेक्षा की। लोगों ने ट्विटर पर लिखना शुरू किया क्या इस बार आप नहीं चुने गए, इसलिए उस कप्तान की सराहना नहीं कर रहे, जिसके अंडर में आपने लगभग एक दशक तक खेला?

Advertisment

बता दें कि सुरेश रैना चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 11 संस्करणों में फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि इन सबके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया और इंडियन टी-20 लीग 2022 के लिए मेगा नीलामी में भी सुरेश रैना अनसोल्ड रहे। किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

इसके बाद से ये अटकलें लगाई जाने लगी कि फ्रेंचाइजी और बाएं हाथ के बल्लेबाज के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं अब रैना के हालिया ट्वीट के बाद ये दावे और मजबूत लगने लगे हैं।

यहां देखिए ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाएं-

Advertisment

 

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News Suresh Raina MS Dhoni Chennai