ईशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ खेली तूफानी पारी, तो ट्विटर पर आई फैंस की कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं

मुंबई ने ईशान किशन के शानदार पारी की बदौलत इंडियन टी-20 लीग के दूसरे मैच में दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया।

author-image
Justin Joseph
New Update
Ishan Kishan

Ishan Kishan

इंडियन टी-20 लीग 2022 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई की टीम ने ईशान किशन की शानदार पारी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Advertisment

एक छोर से ईशान किशन ने पारी संभाला

रोहित शर्मा और इशान किशन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में 41 रन बनाए। हालांकि कायरन पोलार्ड, टिम डेविड और तिलक वर्मा कुछ खास नहीं सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए। जबकि दूसरे छोर से टिके इशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी।

उन्होंने 34 गेंदों में दिल्ली के खिलाफ अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। वह अंत 81 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान ईशान किशन ने इंडियन टी-20 लीग में अपने 1500 रन पूरे किए।

Advertisment

सोशल मीडिया पर आए फैंस के रिएक्शन

किशन की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। प्रशंसकों ने उनकी सराहना की और पूरी जिम्मेदारी के साथ मुंबई को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। बता दें कि ईशान किशन इंडियन टी-20 लीग के सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं।

मुंबई के 178 रनों लक्ष्य देने के बाद दिल्ली ने जवाब में खबर लिखे जाने तक सात ओवर में तीन विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक 17 गेंदों में 30 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

Advertisment

 

दिल्ली की टीम- पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव और कमलेश नागरकोटी

मुंबई की टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कायरन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह और
बासिल थम्पी

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Mumbai Delhi Ishan Kishan