/sky247-hindi/media/post_banners/ZnEzkf6ER2f8FTv0JAG3.jpg)
MS Dhoni ( Image Credit: Twitter)
चेन्नई और कोलकाता के बीच इंडियन टी-20 लीग का उद्घाटन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसका ये फैसला सही साबित हुआ और गेंदबाजों ने चेन्नई को शुरुआती झटके दिए। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद उमेश यादव ने रुतुराज गायकवाड़ (0) और डिवोन कॉन्वे (3) को पवेलियन का रास्ता दिखाकर चेन्नई को शुरुआती झटके दिए। वहीं रॉबिन उथप्पा (28) और अंबाती रायडू (15) रन बनाकर रन आउट हो गए। एक समय 61 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। हालांकि, इसके बाद मैदान पर उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला।
शुरुआत में धोनी थोड़े असहज नजर आए, लेकिन एक बार नजर जमा लेने के बाद उन्होंने जडेजा के साथ एक अच्छी साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्धशतक बनाया। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रनों की पारी खेली।
सोशल मीडिया पर धोनी के प्रति उमड़ा प्यार
धोनी की इस शानदार पारी के बाद ट्विटर पर धोनी के लिए तारीफों की बाढ़ आ गई। लोगों ने जमकर उनकी प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा कि माही इज बैक, तो एक ने लिखा थाला इज बैक। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा वन्स ए लीजेंड आलवेज लीजेंड। एक अन्य लिखा विंटेज धोनी। इस प्रकार इंडियन टी-20 लीग के उद्घाटन मैच में धोनी ने शानदार प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की।
एमएस धोनी की पारी की बदौलत चेन्नई ने बनाए 131 रन
धोनी की इस पारी की बदौलत चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 131 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। रवींद्र जडेजा ने 28 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। वहीं कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने चार ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके साथ वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि रसेल को 1 विकेट मिला।
यहां देखिए ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाएं
He has nothing to prove!!
— Aman chandra (@Amancha07255147) March 26, 2022
We have nothing to say✨✨
Legend #mahipic.twitter.com/f8v9kXrXnE
A captain's knock.. The real captain 💗 #mahi#IPL2022#CSKvKKRpic.twitter.com/cLiFY8DPr8
— Judge Mental (@TheJudgeMental_) March 26, 2022
माही मार रहा है #mahi
— Ajay Kumar 🇮🇳 (@AJAY_DMR) March 26, 2022
Nothing great than watching #Dhoni on the ground 😍 pic.twitter.com/Sbfbb2fuVT
MS Dhoni the legend ❣️ Mahi started with the bang First 50 of IPL2022. Great to see Captaincy of Sir Jadeja 💪#MSDhoni#mahi#Jaddu#Dhoni#CSKvKKR#CSK𓃬#KKRvCSKpic.twitter.com/pZRZLpdxJu
— Ashutosh Srivastava (@kingashu1008) March 26, 2022
Nothing more pleasing than watching Thala bat..#Mahi 💛 pic.twitter.com/qmSGysnfqh
— ً (@AaD_Vajpai) March 26, 2022
Let the Dogs Bark, The Lions is Still The King 👑💛#MSDhoni𓃵#CSKvKKR#IPL2022#WhistlePodu#mahipic.twitter.com/eeHWIS2rwc
— αяуαиии🔱 (@HeyAryu) March 26, 2022
Old vintage #Thala is back 💪💪#Dhoni 💛💛
— poorna_choudary (@poorna_choudary) March 26, 2022
Luvvv youuu #mahi bhaii ✌️❣️#CSKvKKR#IPL2022pic.twitter.com/TmfyEdOkgK
Some Genius says 'Age is just a Number'. He proved it🔥🔥🙌🙌.#CSKvKKR#CSK𓃬#WhistlePodu#mahi@msdhonipic.twitter.com/x1EC1F3mgh
— Sabarinath (@Saby2295) March 26, 2022
MS Dhoni under Jadeja captaincy 💛
— Vivek Singh (@VivekSi93342109) March 26, 2022
MS Dhoni was 15*(25) and he scored fifty from just 38 balls - Thala is back.#MSDhoni𓃵#mahi#IPL2022pic.twitter.com/Nx5EedEUcX
Dhoni be like :
— ADÎTI💫💖 (@ADTI07) March 26, 2022
😎❤#mahi#MSDhonipic.twitter.com/gKu9RSXLz0
Mahi and Jadeja Right now 🔥🔥🔥#CSKvKKR#IPL2022#mahi#whislepodupic.twitter.com/Ou5QgEru9B
— Bala (@Bala43602770) March 26, 2022
He has nothing to prove!!✨✨
— Swara✨ (@SwaraMsdian) March 26, 2022
Legend #mahi .#CSKvKKRpic.twitter.com/Htpt6uRPlz
#MSDhoni𓃵 50 in Opening. Superb innings by #Mahi. #CaptainCool#CSK#CSKvKKR#IPL2022pic.twitter.com/YQ2rIb4iJE
— Rohit Dongare (@rkdongare) March 26, 2022