/sky247-hindi/media/post_banners/1O0gfBaWEKJmOgLv6HoA.png)
Urvashi Rautela and Rishabh Pant. (Photo Source: Twitter)
ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी के अफेयर की खबरों के बारे में हर कोई जानता है। कई बार यह दोनों एक दूसरे के ऊपर सवाल से भी बचते हैं। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा दिए गए इंटरव्यू से पंत काफी नाराज नजर आ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने तो उर्वशी को झूठा तक बताया है।
हालांकि यह विवाद यही नहीं रुका है, उर्वशी ने भी पंत पर तंज कसा है और सफाई दी है। उर्वशी रौतेला ने पंत की इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए उनका मजाक उड़ाया है। बता दें कि पंत ने उर्वशी के लिए एक स्टोरी डाली थी और उन्होंने कुछ समय बाद उसे हटा दिया था, जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद तेजी से बढ़ गया।
साल 2018 में अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में आया था यह जोड़ा
साल 2018 में ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते की अफवाहें आग की तरह फैली थीं। लंच और डिनर डेट्स यहाँ तक की पब्लिक जगहों पर दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई। बीच में यह भी अफवाहें उड़ी थी कि दोनों ने एक दूसरे को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है।
कैसे खड़ा हुआ यह विवाद?
यह विवाद कुछ दिन पहले ही तेजी से आग पकड़ा है, दरअसल उर्वशी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंत ने उन्हें 17-18 बार फोन किया था और वह होटल की लॉबी में उनसे मिलने के लिए इंतेजार भी कर रहे थे। हालांकि उर्वशी ने पंत का नाम नहीं लिया था बस मिस्टर आरपी कहा था जिससे साफ पता चलता है कि वह पंत के बारे में ही बात कर रही थी।
इसपर ऋषभ पंत ने नाराज होकर जवाब दिया था कि, "यह कितना मजेदार है कि कैसे लोग थोड़ी सी लोकप्रियता और सुर्खियों में आने के लिए इंटरव्यू में झूट बोलते हैं। दुख है इस बात का कि कुछ लोग शोहरत और नाम के इतने भूखे होते हैं। भगवान उनका भला करें। पंत ने साथ में हैशटैग ‘मेरा पीछा छोड़ दो बहन’ और ‘झूठ की भी लिमिट होती है।"
पंत की स्टोरी देखकर उर्वशी भी उनपर बरस पड़ी और उनके बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि, "छोटू भईया को क्रिकेट खेलने पर ध्यान देना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूँ जो छोटे बच्चे के लिए बदनाम हो जाऊँगी।"
पंत ने स्टोरी डालकर थोड़े देर के बाद हटा दी थी लेकिन उर्वशी ने ये सारी बातें एक पोस्ट में लिखकर शेयर की हैं और अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इसे हटाने नहीं वाली हैं।