मॉरिसविले में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट 2023 के 15वें मैच में MI न्यूयॉर्क का मुकाबला सिएटल ऑर्कास से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में सिएटल ने टॉस जीतकर MI न्यूयॉर्क को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 194 का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए कैरेबियन खिलाड़ी निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।
वहीं कप्तान कीरोन पोलार्ड की 18 गेंदों में 34 रनों की कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को बडे़ स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। हालांकि क्लासेन की तूफानी पारी के चलते मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें क्लासेन ने मुंबई के स्पिन गेंदबाज राशिद खान की जमकर धुनाई की थी।
हेनरिक क्लासेन ने राशिद खान की जमकर की पिटाई
मुंबई से जीत के लिए मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिएटल की शुरुआत साधारण रही। टीम ने 25 रनों के स्कोर पर क्विंटन डिकॉक के रूप में पहला विकेट गंवाया। लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने सलामी बल्लेबाज नौमान अनवर के साथ मिलकर सिएटल की पारी को संभाला ही नहीं बल्कि इस रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई।
इस बीच सिएटल की पारी के 15वें ओवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल मुंबई की ओर से गेंदबाजी करवाने आए राशिद खान की जमकर धुनाई करते हुए, इस ओवर में क्लासेन ने तीन छक्कों, एक चौके और दो डबल रनों की बदौलत 26 रन बनाए।
दरअसल क्लासेन ने 15वें ओवर की पहली गेंद को लॉग ऑन के ऊपर से दर्शक दिर्घा में भेजकर छक्के लगाया। इसके बाद अगली गेंद को भी तरीके से उसी दिशा में मारकर 6 रन अर्जित किए। क्लासेन ने तीसरी गेंद पर एक बाउंड्री जड़ी। और चौथी गेंद पर दो रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी।
इसके बाद पांचवीं गेंद पर वापस लॉग ऑन के ऊपर से बहुत बड़ा छक्का जड़कर टीम को लक्ष्य के ओर करीब ले गए। हालांकि आखिरी गेंद पर क्लासेन बड़ा शॉट लगाने में नाकाम रहे और उन्हें दो रन से संतुष्ट करना पड़ा। क्लासेन द्वारा की गई जबरदस्त धुनाई के चलते राशिद खान काफी निराश नजर आए। हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 44 गेंदों पर 110 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सिएटल को जीत दिलाने में कामयाब रहे।
यहां देखिए वायरल वीडियो
Heinrich Klaasen smashed 6,6,2,4,6 against Rashid Khan.
What a clean striker! pic.twitter.com/LueW3tKL9D
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 26, 2023