Advertisment

VIDEO: फाफ डु प्‍लेसिस का कैच लेने के लिए अमन खान बने स्पाइडरमैन, हाथों में ऐसी चिपकी...

फाफ डु प्लेसिस मिचेल मार्श के शिकार हुए और अमन हकीम खान ने उनका एक शानदार कैच पकड़ा जो शायद कभी-कभी ही देखा जाता है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
फाफ डु प्लेसिस RCB vs DC :

RCB vs DC : IPL 2023 का 20 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच RCB के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लगातार दो हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मेजबानी कर रहा है।

Advertisment

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। RCB की तरफ से हमेशा की तरह विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस पारी की शुरुआत करने उतरे। दोनों ने शुरुआत से ही गेंदबाजों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया।

हालांकि, इस चक्कर में फाफ डु प्लेसिस मिचेल मार्श के शिकार हुए और अमन हकीम खान ने उनका एक शानदार कैच पकड़ा जो शायद कभी-कभी ही देखा जाता है। फाफ डु प्लेसिस ने 16 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 137.50 की स्ट्राइक रेट से 3 चौके और 1 छक्के लगाकर 22 रन बनाए। पहले विकेट के लिए उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 28 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। अपनी टीम के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 4 मैचों में 197 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं।

RCB vs DC : यहां देखें उस शानदार कैच का वीडियो

Advertisment

मैच की बात करें तो फिलहाल रिपोर्ट लिखे जानें तक RCB ने 9 ओवर में 1  विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं और विराट कोहली 38 रनों पर नाबाद रहकर क्रीज पर बने हुए हैं। महिपाल लोमरोर उनका साथ दे रहे हैं और वह 8 रन बनाकर नाबाद हैं।

RCB vs DC : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर डालिए एक नजर

बैंगलोर

  1. विराट कोहली
  2. फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)
  3. महिपाल लोमरोर
  4. ग्लेन मैक्सवेल
  5. शाहबाज़ अहमद
  6. दिनेश कार्तिक
  7. वानिंदु हसरंगा
  8. हर्षल पटेल
  9. वेन पार्नेल
  10. मोहम्मद सिराज
  11. विजयकुमार वैशाक
Advertisment

बैंगलोर सब्स्टीट्यूट

  1. सुयश प्रभुदेसाई
  2. डेविड विली
  3. आकाश दीप
  4. कर्ण शर्मा
  5. अनुज रावत

दिल्ली

  1. डेविड वार्नर (कप्तान)
  2. मिचेल मार्श
  3. यश धुल
  4. मनीष पांडे
  5. अक्षर पटेल
  6. ललित यादव
  7. अमन खान
  8. अभिषेक पोरेल
  9. कुलदीप यादव
  10. एनरिक नार्खिया
  11. मुस्तफिजुर रहमान

 

दिल्ली सब्स्टीट्यूट

  • पृथ्वी शॉ
  • मुकेश कुमार
  • प्रवीण दुबे
  • सरफराज खान
  • चेतन साकरिया
Cricket News General News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Bangalore Faf du Plessis