in

वीडियो: संन्यास ले रहे धोनी, सुनील गावस्कर ने दौड़कर लिया ऑटोग्राफ तो उसके पीछे की वजह आई सामने!

चेन्नई का आईपीएल के इस सीजन का यह आखिरी घरेलू मुकाबला था।

DHONI
DHONI

14 मई को आईपीएल 2023 का 61वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में कोलकाता ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान को जारी रखा। अगर यह मुकाबला कोलकाता हार जाती तो उनका सफर लगभग खत्म हो जाता। यह मुकाबला चेन्नई का इस सीजन का आखिरी घरेलू मुकाबला था। इसलिए बड़ी संख्या में फैंस अपने पसंदीदा महेंद्र सिंह धोनी को देखने मैदान पर मौजूद थे। मुकाबले के बाद धोनी मैदान का चक्कर लगाते नजर आए।

धोनी के फैन हुए गावस्कर

चेपॉक में खेले गए चेन्नई के आखिरी मुकाबले में हालांकि धोनी की टीम को कामयाबी नहीं मिली, लेकिन बावजूद इसके बड़ी संख्या में फैंस मुकाबले के बाद भी मैदान पर मौजूद रहे। धोनी ने मुकाबले के बाद दर्शकों को इतने प्यार के खातिर शुक्रिया कहने के लिए मैदान के चारों ओर चक्कर लगाया और आभार व्यक्त किया। यह नजारा हूबहू 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के वानखेड़े में लगाए गए चक्कर की तरह नजर आ रहा था।

इसी दौरान कॉमेंट्री के लिए चेपॉक में मौजूद पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर मैच खत्म होते ही भागकर धोनी के पास जाकर अपनी शर्ट पर धोनी के ऑटोग्राफ लेते नजर आए। बता दें कि चेन्नई को अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर है खेलना है।

यहां देखिए वीडियो

चेन्नई बनाम कोलकाता

मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 144 रन स्कोर बोर्ड पर लगा पाई, मगर बड़ी संख्या में धोनी की बल्लेबाजी देखने को मौजूद दर्शकों को इस बार भी निराशा ही हाथ लगी। धोनी आखिर की तीन गेंदों का सामना करने मैदान पर आए थे। इस बीच वह कोई भी बड़ा शॉट लगाने में नाकाम रहे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता शुरुआती झटकों के बावजूद नीतीश राणा की कप्तानी पारी और रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी की मदद से 19वें ओवर में ही लक्ष्य का पीछा करते हुए अहम जीत दर्ज की। इस जीत के बाद अभी भी कोलकाता की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा है।

5 lowest team totals in history of IPL

IPL: आईपीएल इतिहास की वह 5 टीमें जिनके नाम दर्ज है शर्मनाक रिकार्ड

ओलंपिया D20 2023

ओलंपिया D20 2023, दिन 3: DGTX स्ट्राइकर्स ने टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत