/sky247-hindi/media/post_banners/dSgay215WlMVt7gZYiQU.png)
MS Dhoni
पिछले दिनों पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के गैराज का एक वीडियो शेयर किया था। शेयर किए गए उस वीडियो में प्रसाद अपने साथी सुनील जोशी के साथ धोनी के गैराज में कार और बाइक का विंटेज कलेक्शन देखकर चौंक गए थे।
प्रसाद ने कहा था कि उन्होने आज तक किसी भी इंसान कार और बाइक्स को लेकर इस कदर पागलपन नहीं देखा है। इस बीच हाल ही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रोल्स रॉयस को सड़कों पर दौड़ाते नजर आ रहे हैं।
रोल्स रॉयस की सवारी करते नजर आए एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का पुरानी गाड़ियों के प्रति जुनून जग जाहिर है। पिछले दिनों सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में नजर आया था कि धोनी के पास कई विंटेज गाडियों का कलेक्शन मौजूद है। इस बीच एमएस धोनी रांची की सड़कों पर 1980 के दशक की एक शानदार विंटेज रोल्स रॉयस की सवारी करते नजर आए हैं।
माही के विंटेज गाड़ी चलाने का वीडियो एक फैन ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि धोनी के विंटेज बाइक और कारों के कलेक्शन के शौक को जानने के बाद फैंस के लिए यह धोनी की यह रोल्स रॉयस की सवारी कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हालांकि उनका रोल्स रॉयस को चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस धोनी की विंटेज कारों के प्रति प्यार और जुनून देखकर खूब तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि उनकी कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल 2023 को जीतते हुए सबसे ज्यादा बार आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई की बराबरी कर ली है। वहीं धोनी भी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा आईपीएल खिलात जीतने वाले मुंबई के रोहित शर्मा की बराबरी कर चुके हैं। हालांकि धोनी आईपीएल के 16वें सीजन में अपने संन्यास की खबरों के चलते सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे थे।
यहां देखिए वायरल वीडियो
MS Dhoni in Rolls Royce <1980>pic.twitter.com/XcbyEVTT7l
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 26, 2023
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)