धोनी का सुंदर को रन आउट करने का वीडियो हुआ वायरल, लास्ट गेंद से पहले का वाकया देखकर हैरान हो जाएंगे आप

धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आखिरी गेंद से पहले रन आउट करने के लिए थ्रो की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni (Photo Credit BCCI/Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने छक्के मारने और फिनिशिंग क्षमता, तेज स्टंपिंग, शानदार कप्तानी और  खेल को समझने की कला से सबको मुरीद बनाया हुआ है। धोनी के इन्हीं क्षमताओं के बारे में दुनियाभर के क्रिकेट स्पेशलिस्ट और क्रिकेट फैंस खूब बातें करते हैं।

Advertisment

धोनी के इन गुणों का खूब विश्लेषण किया जाता है, लेकिन लगातार दो दशकों तक बिना किसी गलती के इन सब चीजों को दोहराना आसान नहीं है। धोनी इसके लिए जमकर मेहनत करते हैं। हाल ही में हैदराबाद के खिलाफ मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी आखिरी गेंद से पहले बल्लेबाज को रन आउट करने के लिए थ्रो की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। 

धोनी ने खेल की शानदार समझ की मिसाल पेश की

अपने आप को हर स्थिति के लिए तैयार रखने वाले धोनी ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में इस बात की मिसाल सबके सामने पेश की। मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवर में धोनी दायें हाथ का ग्लव्स उतारकर विकेट थ्रो करने की प्रेक्टिस करते नजर आए थे। चेन्नई के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने हैदराबाद के ऑलराउंडर मार्को यान्सिन को तेज फुल लेंथ गेंद फेंकी।

दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्को लंबा शॉट लगाने की फिराक में थे, लेकिन गेंद को हिट करने में विफल रहे। गेंद सीधे धोनी के दस्तानों में जा पहुंची। धोनी ने बिना देर किए नॉन-स्ट्राइकर वाशिंगटन सुंदर को बाई के लिए भागते देख गोली की स्पीड से थ्रो कर के रन आउट कर दिया। अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस धोनी की क्रिकेटिंग समझ को देखकर खूब तारीफ कर रहे हैं। 

Advertisment

मुकाबले की बात करें तो धोनी ने टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। हैदराबाद के बल्लेबाज एक बार फिर बड़ा स्कोर लगाने में नाकाम रहे। निर्धारित 20 ओवरों में हैदराबाद ने 134 रन बनाए। अभिषेक शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर मैदान पर रुक नहीं सका। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत शानदार रही। ओपनर डेवन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड ने 87 रनों की साझेदारी कर चेन्नई के जीत की नींव रख दी थी। मुकाबला चेन्नई ने एक ओवर पहले ही जीत लिया।

यहां देखिए वायरल वीडियो

Indian Premier League General News Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 MS Dhoni Chennai