Advertisment

'काला चश्मा' पर डांस करते हुए एमएस धोनी, हार्दिक पांडया और बादशाह का वीडियो हुआ वायरल

Video of MS Dhoni, Hardik Pandya and Badshah dancing on 'Kala Chashma' goes viral: हार्दिक पांडया, एमएस धोनी काला चश्मा पर डांस करते...

author-image
Manoj Kumar
New Update
एमएस धोनी Video of MS Dhoni, Hardik Pandya and Badshah dancing on 'Kala Chashma' goes viral: हार्दिक पांडया dhoni and pandya

Video of MS Dhoni, Hardik Pandya and Badshah dancing on 'Kala Chashma' goes viral: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni)अगले साल इंडियन टी-20 लीग में एक्शन में दिखेंगे। धोनी अगले साल अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल सकते हैं। बता दें कि, अगले इंडियन टी-20 लीग संस्करण के लिए उन्हें टीम की कप्तान सौंपी गई है। इसलिए धोनी, चेन्नई टीम के सभी प्लेयर्स और फैंस उम्मीद कर रहे होंगे की धोनी अपने आखिरी टूर्नामेंट में खिताब जीतकर जाए।

Advertisment

वह हाल ही में इंडियन टी-20 लीग की प्रैक्टिस करते हुए JSCA क्रिकेट स्टेडियम रांची में दिखाई दिए थे। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं की यह उनके एमएस धोनी नहीं हैं।

यहाँ देखें एमएस धोनी (MS Dhoni) और हार्दिक पांडया के क्लब का वीडियो

वीडियो की बात करें तो हार्दिक पांडया, एमएस धोनी और क्रुणाल पांडया एक साथ क्लब में पार्टी करते दिखाए दिए। इस वीडियो में बॉलीवुड रैपर बादशाह भी दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि, पूरे साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और व्यस्त इंडियन टी-20 लीग सीजन के साथ, भारतीय क्रिकेटरों को आराम करने और फिर से तरोताजा होने के लिए मुश्किल से ही समय मिलता है। लेकिन जब भी वे ऐसा करते हैं, वे सुनिश्चित करते हैं कि वे इसके हर पल का आनंद लें।

वह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं फैंस वीडियो में कमेंट्स कर रहे हैं की यह धोनी वो नहीं हैं।

यहाँ देखें फैंस का रिएक्शन

धोनी ने खरीदी है नई कार

एमएस धोनी ने हमेशा कारों और गाड़ियों के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। हाल ही में उनका, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान को अपनी नई KIA SUV कार के साथ देखा गया है। इस गाड़ी का नाम Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है। बता दें कि इस वीडियो में उन्हें, रांची में देर रात भारतीय क्रिकेटरों के साथ ड्राइव करते देखा गया है।

 एमएस धोनी (Dhoni new car video) ऋतुराज गायकवाड़ और केदार यादव के साथ नजर आ रहे हैं। वे रांची में देर रात ड्राइव पर निकले थे। इस बीच फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनकी नई बीस्ट कार का वीडियो बनाने लगे। बता दें कि, ऋतुराज गायकवाड़ वर्तमान में उनकी कप्तानी में चेन्नई के लिए खेलते हैं। यहां तक ​​कि केदार यादव पहले भी इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। फैंस धोनी का यह अंदाज देखकर काफी खुश हुए।

Cricket News India General News Hardik Pandya MS Dhoni INDIAN PREMIER LEAGUE 2023