MI की जीत के बाद रोहित शर्मा के साथ जश्न मनाते जहीर खान का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई की जीत के बाद रोहित शर्मा और बल्लेबाज इशान किशन ने मैदान पर खड़े जहीर खान को हाथ पकड़कर खींचते हुए जश्न में शामिल कर लिया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Rohit-Sharma

Rohit-Sharma

16 अप्रैल रविवार को आईपीएल में दो मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को 5 विकेट से शिकस्त दी। मुंबई की जीत के बाद मैदान पर एक खूबसूरत लम्हा देखने को मिला, जिसमें मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और जहीर खान एक साथ जश्न मनाते नजर आए।

Advertisment

रोहित का जहीर के साथ जश्न मनाते वीडियो वायरल

दरअसल, मुंबई की जीत के बाद टीम के सभी खिलाड़ी मैदान पर टीम के झंडे को लेकर मैदान पर मार्च परेड कर रहे थे। उसी दौरान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन ने मैदान पर खड़े जहीर खान को हाथ पकड़कर खींचते हुए, जश्न में शामिल कर लिया।

इन तीनों खिलाड़ियों का जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। बता दें कि जहीर खान कई सालों तक मुंबई टीम के बतौर सपोर्ट स्टाप सदस्य रह चुके है। जब यह वाकया हुआ तब जहीर जियो सिनेमा के लिए मैदान पर पार्थिव पटेल का इंटरव्यू कर रहे थे।

Advertisment

सूर्या ने खेली कप्तानी पारी

मुकाबले की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या के चलते बतौर इंफेक्ट प्लेयर मैच में शामिल हुए थे। मुंबई की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली। कोलकाता पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर के शानदार शतक की मदद से बोर्ड पर 185 रन लगाने में कामयाब हुई।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और इशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई थी। इस साझेदारी ने मुंबई की जीत की नींव रख दी थी। इनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को जीत के नजदीक पहुंचाने में मदद की। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्या ने इस मुकाबले में शानदार 43 रनों की कप्तानी पारी खेली थी। मुंबई ने 18वें लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisment

यहां देखें वायरल वीडियो

 

Indian Premier League Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Mumbai Kolkata Rohit Sharma