Advertisment

VIDEO: धोनी के गैरेज की वीडियो हुई लीक, बाइक और कार का कलेक्शन देख उड़ हुए होश

दरअसल वेंकटेश प्रसाद अपने पूर्व साथी और स्टास स्पिनर सुनील जोशी ने धोनी के गैराज को भी देखा जिसमें कई बाइक और कार का कलेक्श धोनी ने कर रखा था।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Venkatesh Prasad, MS Dhoni

Venkatesh Prasad, MS Dhoni

भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार एमएस धोनी का बाइक के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। अक्सर धोनी  का बाइक को लेकर प्यार सामने आता रहता है। लंबे बालों वाले धोनी को बाइक दौड़ाते मैदान में आपने कई मुकाबलों के बाद देखा होगा। बाइक और कार के इस कदर शौक के चलते धोनी ने कई बाइक और कार का कलेक्शन अपने घर के गैराज में कर रखा है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुके हैं।

Advertisment

इस बीच पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद अपने साथी पूर्व दिग्गज सुनील जोशी के साथ धोनी से मिलने उनके घर गए थे। इस दौरान वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

धोनी के बाइक-कार के कलेक्शन देख वेंकटेश प्रसाद हुए हैरान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद अक्सर सोशल मीडिया पर मौजूदा भारतीय टीम और खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन पर जमकर फटकार लगाते हुए सुर्खियां बनाते रहते हैं। हालांकि अगर किसी दूसरे देश का कोई दिग्गज भारत की आलोचना करता है तो ऐसे मौके पर भी वेंकटेश प्रसाद जवाब देने में पीछे नहीं हटते। हालांकि प्रसाद ने इस बार धोनी के गैराज का एक वीडियो शेयर करते हुए धोनी को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल वेंकटेश प्रसाद अपने पूर्व साथी और स्टास स्पिनर सुनील जोशी के साथ रांची स्थित धोनी के घर उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान प्रसाद ने धोनी के गैराज को भी देखा जिसमें कई बाइक और कार का कलेक्श धोनी ने कर रखा था।

Advertisment

इसे देखने के बाद प्रसाद ने सोशल मीडिया पर धोनी की वाइफ साक्षी धोनी का रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो शेयर किया। जिसमें धोनी के साथ सुनील जोशी और वेंकटेश प्रसाद खड़े नजर आ रहे। पीछे सैंकड़ों की सख्यां में बाइक और कारें गैराज में खड़ी नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए प्रसाद ने लिखा कि ' मैंने किसी व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है और क्या आदमी है एमएस धोनी। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के संग्रह की एक झलक है। बस उस आदमी और उसके जुनून से अभिभूत हो गया'

यहां देखिए वायरल वीडियो

 

Cricket News Test cricket MS Dhoni India