Advertisment

VIDEO : गाना गाते एमएस धोनी का वीडियो हुआ वायरल, जन्मदिन पर साथी क्रिकेटर ने किया था शेयर

एमएस धोनी की कप्तानी में CSK ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीता। इसके साथ ही सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई की बराबरी भी कर ली।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni

भारत के सबसे सफल कप्तानों की सूची में सबसे ऊपर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। धोनी को जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से फैंस और पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी थीं। जिसके जवाब में धोनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर अपने कुत्तों के साथ केक काटते हुए वीडियो शेयर कर, सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया।

Advertisment

इस बीच धोनी की अगुवाई में चेन्नई से खेल चुके तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

गाना गाते हुए धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हाल ही में एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार खिताब जिताया। इस जीत के साथ चेन्नई सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई की बराबरी कर चुकी है। वहीं धोनी भी रोहित शर्मा के बराबर आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान बन चुके हैं। हालांकि, आईपीएल 2023 में धोनी संन्यास की खबरों के चलते खूब सुर्खियों में रहे थे, लेकिन आईपीएल फाइनल के बाद धोनी ने फैंस के लिए एक और सीजन खेलने की बात कह कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

Advertisment

इस बीच धोनी के 42वें जन्मदिन पर उनकी कप्तानी में चेन्नई से खेल चुके मोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी का वीडियो शेयर किया है। जिसमें धोनी 'सलाम-ए-इश्क' नाम का मशहूर गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी चेन्नई की ट्रेनिंग किट में नजर आ रहे हैं। धोनी को चेन्नई की पोशाक में बैठे देख लग रहा है कि वीडियो किसी आईपीएल सीजन के दौरान लिया गया था।

बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। इसके साथ धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम कई सालों तक टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर रही थी।

यहां देखिए वायरल वीडियो

 

T20-2023 Cricket News India Chennai MS Dhoni INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Indian Premier League