Advertisment

'विराट भाई तो बच गए', कोहली को प्रपोज करने वाली इंग्लैंड की क्रिकेटर ने गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई

डेनियल व्याट ने अपने पार्टनर जॉर्जी हॉज के साथ सगाई करने का फैसला किया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Danielle Wyatt (Image Credit: Twitter)

Danielle Wyatt (Image Credit: Twitter)

इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनियल व्याट ने अपने पार्टनर जॉर्जी हॉज के साथ सगाई करने का फैसला किया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। बता दें कि व्याट को महिला टी-20 लीग 2023 के ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला और वह अनसोल्ड रह गई।

Advertisment

बता दें कि डेनियल और हॉज एक-दूसरे को 2019 से डेट कर रही हैं। उन्होंने साथ में कई देशों की यात्रा भी की है। नवंबर 2019 में दोनों समर वैकेशन के लिए मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया गई हुई थीं। इसके अलावा वे दुबई, पर्थ, श्रीलंका, कैलिफोर्निया और मैनचेस्टर जैसे कई विदेशी जगहों पर जा चुकी हैं।

डेनियल व्याट 2010 से इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह 2017 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रही हैं। दूसरी ओर हॉज पेशे से फुटबॉल एजेंट हैं। इसके अलावा वह सीएए बेस में महिला फुटबॉल के प्रमुख के रूप में काम कर रही हैं। हॉज रेगुलर प्रीमियर लीग और यूईएफए चैंपियंस लीग मैचों में हिस्सा लेती हैं और वे 2022 विमेंस यूरो कप में लायंस को सपोर्ट करती हैं।

कोहली को कर चुकी है प्रपोज

Advertisment

इससे पहले डेनियल व्याट ने 2014 में विराट कोहली को ट्विटर पर प्रपोज किया था। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि, कोहली ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। कोहली ने कपिल शर्मा के शो में कहा था, वह उस वक्त खेलने में बिजी थे और उनकी मां ने एक इंटरव्यू में बोल दिया था कि अभी कोहली की शादी की उम्र नहीं है।

वहीं शादी वाले ट्वीट के बाद व्याट ने एक इंटरव्यू में बताया कि, जब हम मिले तो कोहली ने मुझसे कहा था कि आप ट्विटर पर ऐसा नहीं कर सकती हैं। वहां इन चीजों को बहुत सीरियस लिया जाता है।

यहां देखें ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाएं-

Advertisment

डेनियल के इंंगेजमेंट वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही यह वायरल हो गया और फैन्स ने इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

 

class="twitter-tweet" data-width="550" data-dnt="true">

🥰

— Laura- “Is it on the trolly? Can you point at it?” (@vegangoth) March 2, 2023

 

Cricket News General News England