Advertisment

विराट कोहली ने खुद के बारे में गूगल किए गए सवालों का दिया जवाब, हर फैंस को देखनी चाहिए यह वीडियो

विराट कोहली भारत और पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों के नाम से जानें जाते हैं। आज, 05 नवंबर, 2022 को विराट कोहली 34 वर्ष के हो गए।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Virat Kohli विराट कोहली T20 World Cup 2024

Virat Kohli

विराट कोहली भारत और पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों के नाम से जानें जाते हैं। आज, 05 नवंबर, 2022 को विराट कोहली 34 वर्ष के हो गए। फिलहाल विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में खेल रहे हैं। आज जन्मदिन पर उनका एक रोमांचक वीडियो ट्विटर पर साझा किया गया है। वीडियो में कोहली को उनके बारे में 'सबसे ज्यादा गूगल किए गए' सवालों के जवाब देते देखा जा सकता है।

Advertisment

वीडियो की शुरुआत विराट कोहली से होती है जिसमें उनसे पूछा जाता है कि क्या वह क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज हैं?

विराट कोहली हैं इंडिया के आइकॉन

गौरतलब है कि कोहली को भारत में सबसे महशूर और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। क्योंकि कोहली ने सिर्फ मैदान में नहीं बल्कि जिस तरह से क्रिकेट का आधुनिकीकरण किया है वह काबिले तारीफ है। कोहली ने ही क्रिकेट में फिटनेस के महत्व को उजागर किया है। इन सब चीजों ने उन्हें आइकन बना दिया है। कोहली के बारे में हर कोई जानना चाहता है इसलिए, वह गूगल पर सबसे अधिक खोजे (सर्च ) जाने वाले हस्ती में से एक है।

Advertisment

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कोहली से जब पूछा गया कि क्या वह क्रिकेट के GOAT' हैं, तो उन्होंने बड़ी शांत प्रतिक्रिया दी। कोहली ने जवाब दिया कि, "नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं खुद को क्रिकेट का GOAT समझूंगा। इसके लिए केवल दो लोग ही योग्य हैं, सचिन तेंदुलकर और सर विवियन रिचर्ड्स।"

विराट कोहली से पूछे गए सवाल का वीडियो

वीडियो में पूछे गए कुछ प्रश्न थे:

Advertisment

विराट कोहली का पसंदीदा ऑस्ट्रेलियाई मैदान?  एडिलेड ओवला। 

आपकी पसंदीदा मिठाई कौन सी है? मालवा पुडिंग (दक्षिण अफ्रीका में खाया था)

आपकी पसंदीदा देसी मिठाई? गाजर का हलवा

विराट कोहली का वजन और ऊंचाई? ऊंचाई - 5' 11'' और वजन 74.5kg से 75kg

34 साल की उम्र में कोहली ने दिखा दिया है कि वह अभी भी युवा बल्लेबाजों से ज्यादा दम रखते हैं। बल्लेबाजी हो या फील्डिंग। वह हर नए और युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बने रहते हैं।

Cricket News Virat Kohli India General News T20 World Cup 2022 T20 World Cup