"जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है" विराट कोहली-अनुष्का शर्मा पहुंचे महाकाल के चरणों में; दिखें परेशान...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को वीडियो में महाकालेश्वर मंदिर के अंदर एक साथ बैठे देखा जा सकता है। दोनों ने मिलकर...

author-image
Manoj Kumar
New Update
विराट कोहली अनुष्का शर्मा

विराट कोहली अनुष्का शर्मा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने हाल ही में उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया। ऑनलाइन शेयर किया गया यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ मंदिर के अंदर पूजा करते हुए और अन्य भक्तों के साथ अंदर बैठे देखे जा सकते हैं।

इस वीडियो में विराट और अनुष्का दोनों को एक कोने में एक साथ बैठकर पुजारी के साथ बातचीत करते भी देखा गया है। बता दें कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए इंदौर में थे जो तीन दिनों के भीतर खत्म हो गया; ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टेस्ट नौ विकेट से जीता और इसी के साथ फिलहाल सीरीज बचा ली है। ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में अनुष्का और विराट दोनों को महाकालेश्वर मंदिर के अंदर एक साथ बैठे देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मुंबई जैसी पसंदीदा टीम के इस खिलाड़ी से फैंस करते हैं बेहद नफरत

आइए देखें वह वीडियो

वीडियो की बात करें तो अनुष्का ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है, वहीं विराट ने सफेद रंग की धोती पहनी है।  दोनों ने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की और पुजारी से बात की। इससे पहले अनुष्का और विराट ने उत्तराखंड और वृंदावन के मंदिरों में एक साथ दर्शन किया था, उनके साथ उनकी बेटी वामिका भी थीं।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की जिंदगी नहीं चल रही ठीक!

इस साल की शुरुआत में विराट और अनुष्का उत्तराखंड के एक आश्रम में गए थे। ऐसा माना जाता है कि यह दोनों बाबा नीम करोली के फॉलोवर हैं। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में, विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के बारे में बात की और कहा कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में एक माँ के रूप में 'बड़े पैमाने पर बलिदान' किए हैं।

उन्होंने कहा था कि, "पिछले दो वर्षों में जिस तरह से चीजें हुई हैं, हमने एक बच्चे जो जन्म दिया है। एक माँ के रूप में, अनुष्का ने जो बलिदान दिए हैं, वह बड़े पैमाने पर हैं। उसे देखकर, मुझे एहसास हुआ कि मेरी जो भी समस्याएँ थीं, वे कुछ भी नहीं थीं।"

विराट कोहली के इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने अपने रिएक्शन दिए

Advertisment
INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Virat Kohli Cricket News Bangalore IND vs AUS India vs Australia 2023