/sky247-hindi/media/post_banners/UCGivFJrYD8HluMTwSdw.png)
Virat Kohli and Anushka Sharma. (Photo Source: Twitter)
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के बैंगलोर कनेक्शन पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनकी तुलना में अनुष्का शर्मा ने बैंगलोर में ज्यादा समय बिताया है। साथ ही कहा कि अनुष्का उनके बैंगलोर फ्रेंचाइजी से जुड़ने पर बेहद संतुष्ट हैं। विराट कोहली बैंगलोर के सबसे वफादार क्रिकेटरों में से एक रहे हैं।
विराट कोहली ने इंडियन टी-20 लीग 2021 के यूएई चरण के बीच बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह आरसीबी के अलावा किसी अन्य टीम में होने के बारे में सोच भी नहीं सकते। वहीं इंडियन टी-20 लीग 2022 संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन से पहले बैंगलोर ने विराट कोहली को 15 करोड़ की राशि में रिटेन किया है।
अनुष्का ने विराट से ज्यादा समय बैंगलोर में बिताया
इस बीच हाल ही में आरसीबी पॉडकास्ट में कोहली ने अनुष्का शर्मा को बैंगलोर गर्ल बताया और कहा कि वह वहीं पली-बढ़ी हैं। विराट ने कहा कि अनुष्का ने उनसे ज्यादा समय बैंगलोर में बिताया है और बहुत से लोग ये बात नहीं जानते हैं। उन्होंने आगे कहा अनुष्का का इस शहर से पहले से ही जुड़ाव रहा है और जाहिर तौर पर मेरे बैंगलोर फ्रेंचाइजी में खेलने से अनुष्का को खुशी मिलती है।
कोहली ने कहा कि जब हम अच्छा नहीं खेलते हैं तो अनुष्का निश्चित रूप से दुखी महसूस करती है। जैसा कि मैंने कहा, बैंगलोर के साथ पहले से ही एक स्पेशल कनेक्शन है, इसलिए जब मैं बैंगलोर के लिए खेलता हूं तो अनुष्का के लिए वे पुरानी यादों को ताजा करने जैसा हो जाता, जो अनुष्का ने इस शहर के साथ जिया है।
मुझे घर जैसा लगता है बैंगलोर
विराट कोहली ने अपने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के दिनों को याद करते हुए कहा, जब हम अंडर-14, अंडर-15 एनसीए कैंपों के लिए बैंगलोर आते थे, तब से मेरे जीवन पर इसका हमेशा एक मजबूत प्रभाव पड़ा है। हम एक बार में दो ढाई महीने बैंगलोर में रहते थे, तो उस समय शहर को एक्सप्लोर करते थे।
कोहली आगे कहते हैं, 'भारत में किसी भी अन्य स्थान की अपेक्षा इस शहर का एक बहुत अलग अनुभव है। जब आप हवाई अड्डे पर उतरते हैं और आप होटल के लिए जाते हैं तो आपको ऐसा लगता है कि आप घर आ गए हैं। यह एक अलग एहसास है कि जिस शहर में आप पैदा नहीं हुए हैं और वहां पले-बढ़े नहीं हैं, वहां आप साल भर के लिए जाते हैं।'
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)