विराट कोहली ने अपने 'सच्चे दोस्त' सुनील छेत्री के जन्मदिन पर शेयर किया खास पोस्ट

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

author-image
Justin Joseph
New Update
Virat Kohli and Sunil Chhetri. (Photo Source: Twitter)

Virat Kohli and Sunil Chhetri. (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सुनील छेत्री आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और वह भारत के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर हैं।

Advertisment

कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'एक ईमानदार मेहनती, मूल्यों और करुणा से भरा व्यक्ति। एक व्यक्ति जिसे मैं एक सच्चा दोस्त कह सकता हूं। हमारे बीच जो दोस्ती है उसके लिए बहुत आभारी हैं। हमेशा आपके अच्छे की कामना करते हैं। आपको जन्मदिन मुबारक हो सुनील छेत्री।

छेत्री को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से 2021 में पुरस्कृत किया गया। वहीं 2019 में पद्म श्री और 2011 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह तीन अलग-अलग महाद्वीपों पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर भी हैं। इस प्रमुख फुटबॉलर के नाम भारत के लिए सबसे अधिक हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड है।

कोहली और छेत्री दोनों एक अच्छे दोस्त हैं और काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और कोहली को भी कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे की टांग खींचते हुए देखा गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे कोहली

कोहली की बात करें तो दाएं हाथ के बल्लेबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है और वह जिम्बाब्वे के आगामी दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, उनके एशिया कप में वापसी करने की उम्मीद है। BCCI ने अभी भी आगामी 2022 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की है। यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से यूएई में खेला जाएगा।

Advertisment

विराट कोहली इस समय बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। कई क्रिकेट विशेषज्ञों और जानकारों ने उन्हें ब्रेक लेने की सलाह दी और आलोचनाओं के बीच उनका समर्थन किया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने कहा है कि कोहली आगामी एशिया कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

Cricket News General News India Virat Kohli