'वड़ा पाव' कहकर क्या रोहित शर्मा पर तंज कस रहे थे वीरेंद्र सहवाग, फैंस भड़के तो पूर्व बल्लेबाज ने दी सफाई

कोलकाती की जीत पर वीरेंद्र सहवाग ने पैट कमिंस की प्रशंसा में ट्वीट किया और लिखा, मुंह से निवाल छिन लिया, सॉरी वड़ा पाव छिन लिया।

author-image
Justin Joseph
New Update
'वड़ा पाव' कहकर क्या रोहित शर्मा पर तंज कस रहे थे वीरेंद्र सहवाग, फैंस भड़के तो पूर्व बल्लेबाज ने दी सफाई

इंडियन टी-20 लीग 2022 के 14वें मैच में पैट कमिंस की धुआंधार पारी की बदौलत कोलकाता ने मुंबई को 5 विकेट से मात दी। कमिंस सिर्फ 14 गेंदों में 50 रन पूरा कर इंडियन टी-20 लीग इतिहास में केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। प्रशंसकों को पैट कमिंस से ऐसी आतिशी पारी की उम्मीद नहीं थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की।

Advertisment

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की प्रशंसा में ट्वीट किया और लिखा, मुंह से निवाला छिन लिया, सॉरी वड़ा पाव छिन लिया। पैट कमिंस की सबसे क्लीन हिटिंग में से एक पारी। हालांकि कुछ लोगों को लगा कि वीरेंद्र सहवाग मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर तंज कस रहे हैं। उन्हें वड़ा पाव शब्द का इस्तेमाल अच्छा नहीं लगा।

सहवाग ने दूसरे ट्वीट में बताया मतलब

हालांकि इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने एक और ट्वीट करते हुए इस पर सफाई दी। उन्होंने कहा यहां वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए था, न कि रोहित शर्म के लिए। उन्होंने प्रशंसकों को शांत रहने के लिए भी कहा। इसके अलावा दिग्गज ने यह भी कहा कि वह खुद रोहित शर्मा के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

Advertisment

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है, एक शहर जो वड़ा पाव के लिए प्रसिद्ध है। रोहित के प्रशंसक शांत रहो, मैं आप लोगों की तुलना में उनकी बल्लेबाजी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। इसके बाद उनका सफाई देने वाला ट्वीट वायरल हो गया। इस बीच यह ध्यान देने वाली बात है कि मुंबई ने इस संस्करण में एक भी मुकाबला नहीं जीता है।

रोहित शर्मा मैच समाप्त होने के बाद बेहद निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि इस हार को पचा पाना मुश्किल होगा। पैट कमिंस से ऐसी पारी की उम्मीद नहीं थी। फिर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इस सीजन में वापसी कर पाता है या नहीं।

Cricket News General News T20-2022 Rohit Sharma INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai