Advertisment

विष्णु विनोद को 6 साल से किसी IPL टीम ने नहीं दिया था बैट पकड़ने का मौका, जानें मुंबई के इस नए हीरे की कहानी?

केरल से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले  29 वर्षीय विष्णु विनोद विककेटकीपर बल्लेबाज है, लेकिन मौका मिलने पर गेंदबाजी भी करते हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
VISHNU VINOD

VISHNU VINOD

आईपीएल भारत सहित दुनियाभर के युवाओं को अपना हुनर दुनिया को दिखाने का मौका देता है। यह प्लेटफॉर्म भारत के युवाओं के लिए तो काफी मददगार साबित हुआ है। पिछले 15 सालों में न जाने कितने युवा खिलाड़ियों ने इसके माध्यम से स्टारडम हासिल की है। अब इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी विष्णु विनाद का नाम और जोड़ दीजिए। विष्णु विनोद ने मुंबई की ओर से खेलते हुए 12 मई को गुजरात के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

Advertisment

हालांकि विष्णु विनोद का नाम अभी सुर्खियों में आया हैं, लेकिन वो पिछले 6 साल से आईपीएल खेल रहे हैं। बता दें कि 12 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ विष्णु विनोद ने 20 गेंदों पर शानदार 30 रनों की पारी खेलकर, शतकवीर सूर्या के साथ 65 रनों की पार्टनरशिप की थी। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आखिर 6 साल बाद सुर्खियाओं में आने वाला यह खिलाड़ी है कौन?

आखिर कौन हैं विष्णु विनोद?

केरल से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले  29 वर्षीय विष्णु विनोद विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, लेकिन मौका मिलने पर गेंदबाजी भी करते हैं।  विनोद ने अपने लिस्ट -ए  क्रिकेट में  टी-20 डेब्यू 2014 में कर्नाटक के खिलाफ किया था। उस मुकाबले में विष्णु विनोद ने धीमी शुरुआत के बाद 35 गेंदों पर 33 रन बनाए थे।

Advertisment

इसके बाद विनोद ने 2016 में फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था। अब तक इन्होंने 23 फर्स्ट क्लास मैच, 46 लिस्ट-ए और 50 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। बता दें कि विनोद ने 46 ए-लिस्ट मुकाबलों में 40 की शानदार औसत से 1562 रन बनाए हैं। इसके साथ ही 23 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में वह 842 रन बना चुके है।

हालांकि विष्णु विनोद का आईपीएल डेब्यू 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए हुआ था। उस साल बैंगलोर में इनको मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, उसके बाद अगले तीन साल विष्णु विनोद के मुश्किल रहे, इन तीन सालों में किसी भी टीम ने इनको नहीं खरीदा था, मगर 2021 में दिल्ली और 2022 में हैदराबाद से जुड़े लेकिन कभी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। लेकिन आबकी बार मुंबई ने विष्णु विनोद को 20 लाख में खरीद कर मैच खेलने का मौका भी दिया, जिसमें इस युवा खिलाड़ी ने सभी को प्रभावित किया है।

Gujarat INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Indian Premier League Cricket News T20-2023 Mumbai