Advertisment

शोएब अख्तर के बयान पर वसीम जाफर ने कसा तंज, बोले वह भविष्य देख सकते हैं, कौन क्या कर रहा है?

जाफर ने कहा कि आप उन लोगों को जानते हैं जिनके हाथ में तोता होता है और वे भविष्यवाणी करते हैं। शोएब अख्तर भी यही काम कर रहे हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
शोएब अख्तर के बयान पर वसीम जाफर ने कसा तंज, बोले वह भविष्य देख सकते हैं, कौन क्या कर रहा है?

20-20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक काफी उलटफेर देखने को मिले हैं और कई रोमांचक मुकाबले भी हुए हैं। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारत से हार के बाद पाकिस्तान बड़ी उलटफेर का शिकार हुई और 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने उसे 1 रन से हरा दिया।

Advertisment

इस करारी हार के बाद पाकिस्तान को क्रिकेट जगत से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकटरों ने भी पाकिस्तान टीम को जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान शोएब अख्तर ने भी पाकिस्तान को जमकर खरी खोटी सुनाई, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि भारत सेमीफाइनल खेलकर अगले हफ्ते वापस लौट जाएगी।

आपको समझने की जरूरत भारत अच्छा खेल रहा है : वसीम जाफर

शोएब अख्तर के इस बयान पर अब वसीम जाफर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, 'आप उन लोगों को जानते हैं जिनके हाथ में तोता होता है और वे भविष्यवाणी करते हैं। मुझे लगता है कि शोएब अख्तर भी यही काम कर रहे हैं। वह भविष्य देख सकते हैं, कौन क्या कर रहा है। यह एक ऐसे खिलाड़ी का बयान है, जिसने इतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। आपको ऐसा कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टीमें अच्छा खेल रही हैं।'

वसीम जाफर ने आगे कहा कि, 'आपको यह समझने की जरूरत है कि भारत अच्छा खेल रहा है। वे विराट कोहली के शानदार खेल से जीत से चूक गए। भारत कुछ समय से अच्छा खेल रहा है और उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतने के लिए सभी चीजों को कवर कर लिया है।'

30 अक्टूबर रविवार को खेले गए अपने मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से हार गई। इससे पाकिस्तान के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बहुत कम हो गई है।

Cricket News India General News T20 World Cup 2022 T20-2022 T20 World Cup Pakistan Shoaib Akhtar