जॉन सीना ने आईपीएल की इस टीम को किया फॉलो तो पगला गए फैन्स

अमेरिकी WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने आईपीएल फ्रेंचाईजी लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्विटर पर फॉलो किया। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने लिखा...

author-image
Manoj Kumar
New Update
LSG AND JOHN CENA

LSG AND JOHN CENA

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन चल रहा है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस आईपीएल मैच देखने में मशगूल हैं।  2019 के बाद से इस सीजन सभी टीमों को अपने घरेलू मैदानों पर भी मैच खेलने का मौका मिल रहा है। आज शाम को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेल जाना है। उससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स फैंस के लिए खुशखबरी आई है। WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्विटर पर फॉलो किया है।

Advertisment

लखनऊ सुपर जायंट्स फैंस ये देख पगला गए

आईपीएल का खुमार भारत या क्रिकेट खेलने वाले देशों तक ही नहीं रहा। धीरे-धीरे यह लीग दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को जब अमेरिकी WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने आईपीएल फ्रेंचाईजी लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्विटर पर फॉलो किया। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स  ने लिखा, 'We C U, John Cena' लिख कर स्क्रीनशॉट अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

ये देखकर लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस पगला गए और मजेदार प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। एक यूजर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टांग खींचते हुए लिखा, 'रवींद्र जडेजा फॉलो करे तब बोलना'। एक दूसरे यूजर ने लिखा 'जलवा है हमारा'। ऐसी ही कई मजेदार प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा दर्ज की गई।

Advertisment

डिकॉक ने की वापसी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन की शुरुआत दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत से की थी, लेकिन 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इससे लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर की चिंता बढ़ गई है।

इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक टीम में शामिल हो गए हैं। इससे पहले डिकॉक, नीदरलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज का हिस्सा थे। देखना दिलचस्प होगा कि गौतम गंभीर शानदार फॉर्म में चल रहे काइल मेयर्स और क्विंटन डिकॉक में से किससे पारी की शुरुआत करवाते हैं।

Advertisment

देखिए फैंस के मजेदार रिएक्शन

 

 

 

 

 

Indian Premier League Twitter Reactions Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Lucknow General News KL Rahul Gautam Gambhir