धोनी ने तोड़ा फैंस का दिल, इंडियन टी-20 लीग से ले रहे संन्यास, जानें अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं?

When MS DHONI Will Retire? एमएस धोनी को लेकर एक रिपोर्ट आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि वह अगले साल संन्यास ले लेंगे।

author-image
Manoj Kumar
New Update
एमएस धोनी ने लिया संन्यास MS DHONI RETIRE FROM IPL

एमएस धोनी ने लिया संन्यास MS DHONI RETIRE

MS DHONI RETIRE : 15 नवंबर 2022 यानि आज, इंडियन टी-20 लीग 2023 के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जमा करने जा रही हैं। सभी टीमें अगले सीजन से पहले मजबूत टीम बनाने की तैयारी कर रही हैं। चेन्नई (CSK) की कप्तानी फिर से एमएस धोनी (MS DHONI latest news)के हाथों में दी गई है और वह इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब होंगे। 

बता दें कि, धोनी का पिछला साल बेहद ही खराब गया था, टीम टूर्नामेंट में 9वें स्थान पर थी। उन्होंने 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच में ही जीत हासिल की थी। इसलिए फैंस भी उम्मीद कर रहे होंगे की होनी अपनी टीम के साथ धमाकेदार वापसी करें। हालांकि, फैंस को यह जानकार बेहद ही दुख होने वाला है की धोनी का यह आखिरी इंडियन टी-20 लीग हो सकता है।

दरअसल, एक रिपोर्ट आग की तरह तेजी से फैल रही है जिसमें धोनी के संन्यास की बात कही गई है।

कब लेंगे धोनी संन्यास (When MS DHONI Will Retire?)

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी इंडियन टी-20 लीग 2023 के बाद संन्यास ले लेंगे। खबर है की इसके बाद वह भारतीय टीम से जुड़ेंगे और टीम के बेहतरी के लिए काम करेंगे। इसका साफ मतलब यह है की अब फैंस धोनी को खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। दरअसल, वह इंडियन टीम में टी-20 फॉर्मेट के कोच कर रूप में काम कर सकते हैं। बोर्ड उनके अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है ताकि 2024 20-20 वर्ल्ड कप में टीम ट्रॉफी जीत पाए।

इसलिए, बोर्ड प्रमुख टूर्नामेंटों में निडर रवैया लाने के लिए उन्हें टी-20 सेटअप में कुछ खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए कह सकता है। हालाँकि, अगले सीजन से पहले, चेन्नई के फैंस के लिए यह चौंकाने वाली खबर होगी। उनकी कप्तानी में वे अब तक चार खिताब जीतने में सफल रहे हैं। हालांकि, वह साल 2021 20-20 विश्व कप के अंतिम संस्करण में मेंटर के रूप में भारतीय टीम के साथ थे। लेकिन भारत उस वर्ल्ड कप से बहुत पहले ही बाहर हो गया था।

बात करें धोनी की तो उन्हें हाल ही में JSCA क्रिकेट स्टेडियम में नेट सेशन के दौरान देखा गया था।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News MS Dhoni Chennai IPL