गौतम गंभीर-युवराज सिंह के बीच इंटरनेट पर हुई धोनी को लेकर तू-तू मैं-मैं, जानें कौन जीता?

2011 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में धोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने नुवान कुलसेकरा की गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का लगाते हुए भारत को चैंपियन बनाया था।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Gautam Gambhir and MS Dhoni (Image Source: Twitter)

Gautam Gambhir and MS Dhoni (Image Source: Twitter)

भारत को 2 अप्रेल 2023 को वनडे वर्ल्ड कप जीते 12 साल हो गए। भारत ने इसी दिन 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में वानखेड़े में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 2011 का वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस जीत के साथ बतौर कप्तान धोनी ने भारत के 28 साल के सुखे को खत्म करते हुए देश को वर्ल्ड कप जिताया था।

Advertisment

उस मुकाबले में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था। महेला जयवर्धने ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 88 गेंदों में 103 रन की सनसनीखेज पारी खेली थी। हालांकि, भारत ने निर्धारित ओवरों से पहले ही श्रीलंका को शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। भारत के लिए गौतम गंभीर ने 122 गेंदों में 97 रनों की शानदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी थी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी 79 गेंदों में 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।

इस स्पेशल दिन को याद करते हुए वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जीत के बारे में ट्वीट किया। युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी पुरानी यादें फैंस के साथ शेयर करते हुए उस दिन को याद किया था।

गौतम गंभीर ने युवराज की पोस्ट पर दिया गंभीर रिएक्शन

2011 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में धोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने नुवान कुलसेकरा की गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का लगाते हुए भारत को चैंपियन बनाया था। धोनी का यह छक्का आज भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर दर्ज होगा। हर साल जीत की वर्षगांठ पर इस छक्के की बात फैंस सोशल मीडिया पर करते नजर आते है।

Advertisment

इस बीच 2 अप्रैल 2023 को गंभीर ने इस यादगार मौके का जश्न मनाते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही कैप्शन में लिखा, "एक अरब लोगों के सपने को पूरा करने का वह एहसास शानदार था! वो एक जादुई शाम थी'  इस सोशल मीडिया पोस्ट पर  युवराज सिंह ने धोनी की तारीफ करते हुए मजेदार कमेंट करते हुए लिखा था ' फाइनल के मैन! 2011 2007 #msd'

जिसके बाद गंभीर ने युवराज सिंह को जवाब देते हुए लिखा "आप मैन ऑफ द टूर्नामेंट थे। वर्ल्ड कप जिताने में पूरी टीम का योगदान था भाई।"

India Cricket News T20-2023 Yuvraj Singh MS Dhoni Gautam Gambhir