in

‘ड्रग्स…कहां है?’ मीडिया के सामने एमएस धोनी ने खोल दी दीपक चाहर की पोल, पढ़े…

धोनी ने हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया है।

MS Dhoni, Deepak Chahar
MS Dhoni, Deepak Chahar

7 जुलाई को 42वां जन्मदिन मनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बीच काफी पसंद किए जाते है। इसकी मिसाल हाल ही में मनाए गए 42वें जन्मदिन पर फैंस से लेकर दिग्गज खिलाड़ियों तक, उनको सोशल मीडिया दी गई खूब सारी शुभकामनाओं से लगाया जा सकता है। हालांकि धोनी भी अपने फैंस को उनके प्यार के लिए शुक्रिया कहना नहीं भूलते।

इस साल धोनी ने अपना जन्मदिन भीड़-भाड़ से दूर अपने परिवार और अपने पालतू कुत्तों के साथ मनाया था। इसका वीडियो धोनी ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया और फैंस को बधाई के लिए शुक्रिया कहा।

वीडियो में धोनी अपने रांची स्थित फॉर्महाउस में कुत्तों के साथ केक काटकर बर्थडे मनाते नजर आ रहे हैं। इस बीच जन्मदिन के दो दिन बाद धोनी 10 जुलाई अपनी प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’  के लॉन्च पर चेन्नई पहुंचे थे। उस कार्यक्रम के दौरान, धोनी ने अपने चेन्नई टीम के साथी दीपक चाहर के बारे में खुलकर बात की और उनकी तुलना एक ड्रग्स से कर दी। धोनी के इस बयान के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दिए।

दीपक चाहर एक ड्रग्‍स की तरह है…- एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अक्सर साथी खिलाड़ियों के बीच मजाक मस्ती करते नजर आते हैं। इसके साथ ही धोनी अपनी कप्तानी में चाहे वो इंडिया के लिए हो या चेन्नई सुपर किंग्स के लिए युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का भरपूर मौका देते हैं। जिसके चलते धोनी की क्रिकेट जगत में खूब तारीफ होती है। इसके साथ ही धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान कोहली से लेकर हार्दिक पांड्या सहित कई खिलाड़ियों को निखारने का काम किया है। जो आज भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है।

आईपीएल में भी धोनी ने जडेजा से लेकर दीपक चाहर तक को असफल होने के बाद कई मौके दिए थे। इन खिलाड़ियों पर धोनी अक्सर खुलकर बात करने से भी नहीं कतराते हैं। हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस के काम से चेन्नई गए धोनी से जब पत्रकारों ने दीपक चाहर के बारे में पूछा तो धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, “दीपक चाहर ड्रग्‍स की तरह है। यदि वह आपके पास नहीं हो तो आप सोचेंगे कि वह कहां है? यदि वह आपके पास है, तो सोचेंगे कि वह यहां क्‍यों है। अच्‍छी बात यह है कि वह मेच्‍योर हो रहा है लेकिन समस्‍या यह है कि वह इसके लिए खूब समय लेता है। अपनी लाइफ में, शायद मैं उसे मेच्‍योर नहीं देख पाऊंगा।” बता दें कि दीपक चाहर आईपीएल 2018 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।

यहां देखिए धोनी के बयान पर फैंस के रिएक्शन

 

Rohit Sharma and Harbhajan Singh

“रोहित से कितने का चेक मिला” Trollers के निशाने पर आए हरभजन सिंह, इंटरनेट पर मचा बवाल

KL Rahul

केएल राहुल ने लिखा अब दौड़ने की बारी आ गई, फैंस ने कहा “उसी पैर को तोड़कर….”