"इंडिया में दिखा देंगे छक्के" मोहम्मद रिजवान ने भारतीय फैंस को क्यों कही ये बात... देखें वीडियो

मोहम्मद रिजवान पर सबकी निगाहें टिकी होंगी की वह भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। बता दें कि रिजवान बेहद ही फॉर्म में हैं...

author-image
Manoj Kumar
New Update
मोहम्मद रिजवान

Mohammad Rizwan (Source: Twitter)

भारत और पाकिस्तान 20-20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर, यानि रविवार को एक दूसरे से भिड़ेंगे। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस महामुकाबले को लेकर दोनों टीमें कड़ी तैयारी में व्यस्त हैं। पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली 10 विकेट से हार के बाद भारत बदला लेना चाहेगी। वहीं, दूसरी ओर, पाकिस्तान मेगा टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत को हराने की कोशिश करेगा।

Advertisment

हालांकि, पाकिस्तान ने इस साल के एशिया कप में भारत को एक बार पहले ही हरा दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर सबकी निगाहें टिकी होंगी की वह भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। बता दें कि रिजवान बेहद ही फॉर्म में हैं और टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक बैठे हैं।

अब, एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मोहम्मद रिजवान को नेट सेशन के दौरान भारतीय फैंस के साथ मजाक करते देखा गया।

मोहम्मद रिजवान के इस

pic.twitter.com/9RQzid5sqw

— Professor ngl राजा बाबू 🥳🌈 (@GaurangBhardwa1) October 22, 2022 पर डालिए एक नजर

Advertisment

पिछले वर्ल्ड कप में रिजवान ने खेली थी तूफानी पारी

वीडियो के बारे में बात करें तो, मोहम्मद रिजवान गंभीरता से नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे थे। वहाँ कुछ भारतीय फैंस भी मौजूद थे। इतने में एक फैन ने रिजवान से अनुरोध किया कि वह भारत से आया है और रिजवान को छक्का मारता देखना चाहता है। उसके जवाब में, रिजवान ने ने कहा, "अगर हम भारत जाएंगे तो आपको छक्के दिखाएंगे।"

यह बात सुनते ही फैन को हंसी आ गई और उसने मजाक में कहा कि भारत की सरकार आपको देश में आने नहीं देगी। गौरतलब है इंडियन क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने हाल ही में बयान दिया था कि भारत एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा और टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। इसके जवाब में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी जवाब में कहा था कि वह भी भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा नहीं लेंगे।

Advertisment

20-20 वर्ल्ड कप 2021 में, मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ 55 गेंदों पर 79* रन बनाए थे। उन्होंने कप्तान बाबर आजम के साथ महत्वपूर्ण पारी खेली थी जिसके बदौलत पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

T20 World Cup 2022 General News India Cricket News Mohammad Rizwan Pakistan T20 World Cup