/sky247-hindi/media/post_banners/xQ1Emr0zCcGATR2rQ0hP.jpg)
MS Dhoni (Image Credit: Twitter)
भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का तीसरा मुकाबला मंगलवार 6 सितंबर को खेला गया। भारत को सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान से हार मिली थी जिसके बाद भारत के लिए यह एक ‘करो या मरो मैच’ था। लेकिन श्रीलंका ने एक रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की। इस हार के साथ ही भारत के ऊपर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
जानें क्यों लोगों को आई एमएस धोनी की याद
श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने एक रोमांचक मुकाबले में 174 रनों का लक्ष्य हासिल किया।
मैच के उस पल की बात करें जहां श्रीलंका जीत के करीब था, क्योंकि उन्हें अंतिम ओवर में सात रन चाहिए थे। हालाँकि, अर्शदीप सिंह ने अपनी सटीक यॉर्कर से श्रीलंका के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी, जिससे कारण मैच उस मोड़ पर आ गया था जहां दो गेंदों पर सिर्फ 2 रन चाहिए थे।
अर्शदीप ने दबाव में फिर एकअच्छी लेंथ बॉल फेंकी, जिसे कप्तान दासुन शनाका नहीं खेल पाए। लेकिन वह सिंगल के लिए दौड़ गए। भारतीय टीम के लिए यह एक बेहद अच्छा मौका था मैच अपने नाम करने का लेकिन पंत रन आउट करने से चूक गए। इसके बाद अर्शदीप ने भी नॉन स्ट्राइकर के छोर पर गेंद फेंकने का प्रयास किया लेकिन वह भी असफल रहे, और श्रीलंका ने दूसरी दौड़ भी पूरी कर ली। इस गलती के कारण भारत के हाथ से मैच फिसल गया और श्रीलंका ने मैच जीत लिया।
बता दें कि, यह हार कप्तान रोहित शर्मा की एशिया कप 2022 में लगातार दूसरी हार है और इससे भारत के एशिया कप में आगे बने रहने पर खतरा मंडरा चुका है। भारत अब अपना सुपर-4 का आखिरी मैच 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
मैच के बाद एमएस धोनी को चाहने वालों की ट्विटर पर लाइन लग गई। कई फैंस ने उन्हें याद किया कि कैसे पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने साल 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 विश्व कप में मुस्तफिजुर रहमान को रन आउट करने के लिए स्टंप्स पर दौड़ लगाई थी, जिससे भारत को एक रन की जीत में मदद मिली थी।
आइए देखें धोनी के याद में लोगों के रिएक्शन
Thats why dhoni is irreplaceable for indian team 💙🇮🇳
— uday kumar (@udaykum00063229) September 7, 2022
CAPTAIN
FINISHER
WICKET KEEPER#MSDhoni𓃵#captaincy#AsiaCupT20#AsiaCup2022#IndianCricketTeampic.twitter.com/4GPhjAT7mk
Missing Dhoni 💔 @MSDhoni !! pic.twitter.com/NXeI8WDDsK
— Dhoni Army TN™🦁 (@DhoniArmyTN) September 6, 2022
Same scoreboard back then in 2016
— Vanshita Singh (@Vanshify) September 6, 2022
2 runs 1 ball
We won that match because of that one person.#MSDhonipic.twitter.com/bFWgMUyNnb
You will be Remembered for Ages 🥺🥵
— Shivaprasad Theetla (@Shivatheetla7) September 6, 2022
G O A T 🌟#Msdhoni#INDvSL#MSDhoni𓃵#AsiaCupT20#MSDhoni#captain#leader#Master#MSD#mahi#Legendpic.twitter.com/9kQQa01LBS
not everyone can be @msdhoni#INDvsSLpic.twitter.com/cqU5h1IRye
— shehroz (@AcousticSherry) September 6, 2022
Missing @msdhoni 💔
— Ravi Jaiswal 🇮🇳 (@iRaviJaiswal) September 6, 2022
#AsiaCup2022#INDvsSLpic.twitter.com/fFPEhL3DcF
#MSDhonipic.twitter.com/6n7ReXU9QR
— shashank (@shashan15275992) September 6, 2022
This is where you miss #dhoni. Never seen him miss a run out like this.3 stumps to hit with enough time, no way he would have missed #INDvsSL#AsiaCup2022
— Hemang Badani (@hemangkbadani) September 6, 2022