'मिस्टर 360' सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर आई शुभकामनाओं की बाढ़

भारतीय क्रिकेट सूर्यकुमार यादव ने आज अपना 32वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर क्रिकेट जगत से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं।

author-image
Justin Joseph
New Update
'मिस्टर 360' सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर आई शुभकामनाओं की बाढ़

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने आज अपना 32वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर क्रिकेट जगत से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं। बीसीसीआई (BCCI) से लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल और  अन्य साथी खिलाड़ियों समेत पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने 'मिस्टर 360' को बधाई संदेश भेजें।

Advertisment

सूर्यकुमार यादव वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। इंडियन टी-20 लीग में कोलकाता के लिए खेलने के बाद उन्होंने मुंबई का दामन थामा और तब से वह मुंबई के लिए कई मैच विनिंग पारी खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें आखिरकार 2021 में भारतीय टीम में मौका मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में अपना पहला टी-20 शतक बनाया। इसके अलावा वह टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे। उनकी हर तरफ शॉट के काबिलियत की वजह से उनकी गिनती अब खतरनाक बल्लेबाजों में होने लगी है।

वर्ल्ड कप में निभाएंगे बड़ा रोल

निश्चित रूप से सूर्यकुमार यादव एक साल से अधिक समय से भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज रहे हैं। उनका औसत लगभग 40 का है और 173 से अधिक स्ट्राइक रेट है। उनका शॉट मेकिंग शानदार रहा है और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 मेंल वह भारत के लिए बड़ा रोल निभा सकते हैं।

Advertisment

सूर्यकुमार यादव फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर से शुरू होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे। एशिया कप 2022 में उन्होंने हांगकांग के खिलाफ जो पारी खेली, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। सूर्यकुमार ने मात्र 26 गेंदों में 68 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए थे। हालांकि इसके बाद टूर्नामेंट में उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेली।

यहां देखिए ट्विटर पर मिले बधाई संदेश-

Cricket News India General News Suryakumar Yadav