in

महिला 20-20 वर्ल्ड कप 2023: भारत में टीवी, ऑनलाइन और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

Women’s 20-20 World Cup 2023: महिला 20-20 वर्ल्ड कप 2023, आज 10 फरवरी से शुरू होने वाला है।

महिला 20-20 वर्ल्ड कप WOMENS 20-20 WORLD CUP
महिला 20-20 वर्ल्ड कप WOMENS 20-20 WORLD CUP

Women’s 20-20 World Cup 2023: महिला 20-20 वर्ल्ड कप 2023 10 फरवरी, शुक्रवार से साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट की 10 महिला टीमें इस खिताब को जीतने के लिए जान लगा देने वाली हैं और एक दूसरे को बताने वाली हैं कि कोई किसी से कम नहीं है।

10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान होने के आधार पर योग्यता प्राप्त की,  इसके अलावा, बांग्लादेश और आयरलैंड ने क्वालीफायर के माध्यम से जगह बनाई है।

आइए जानें ग्रुप A और ग्रुप B में कौन-कौन सी टीमें हैं

ग्रुप A

  • ऑस्ट्रेलिया
  • बांग्लादेश
  • न्यूजीलैंड
  • दक्षिण अफ्रीका
  • श्रीलंका

ग्रुप B

  • इंग्लैंड
  • भारत
  • आयरलैंड
  • पाकिस्तान
  • वेस्टइंडीज

महिला 20-20 वर्ल्ड कप 2023: जानिए टीवी, ऑनलाइन और लाइव स्ट्रीमिंग विवरण, कहां देखें टूर्नामेंट?

  • टीवी – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग – डिज्नी+हॉटस्टार

Women’s 20-20 World Cup 2023: महिला 20-20 वर्ल्ड कप बस 3 स्टेडियम में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को बस तीन स्थानों पर खेला जाएगा। केपटाउन के न्यूलैंड्स, पार्ल में बोलैंड पार्क और गोबरहा में सेंट जॉर्ज पार्क इस वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन करेंगे।

आइए जानें महिला 20-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल

महिला 20-20 वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल 

तारीख मैच समय (IST) स्थान 
10 फरवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका 10:30 रात केप टाउन
11 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड 06:30 शाम पार्ल
11 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड 10:30 रात पार्ल
12 फरवरी भारत बनाम पाकिस्तान 06:30 शाम केप टाउन
12 फरवरी बांग्लादेश बनाम श्रीलंका 10:30 रात केप टाउन
13 फरवरी आयरलैंड बनाम इंग्लैंड 06:30 शाम पार्ल
13 फरवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड 10:30 रात पार्ल
14 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश 10:30 रात गकीबरहा
15 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम भारत 06:30 शाम केप टाउन
15 फरवरी पाकिस्तान बनाम आयरलैंड 10:30 रात केप टाउन
16 फरवरी श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया 06:30 शाम गकीबरहा
17 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश 06:30 शाम केप टाउन
17 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड 10:30 रात केप टाउन
18 फरवरी इंग्लैंड बनाम भारत 06:30 शाम गकीबरहा
18 फरवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया 10:30 रात गकीबरहा
19 फरवरी पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज 06:30 शाम पार्ल
19 फरवरी  न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका 10:30 रात पार्ल
20 फरवरी आयरलैंड बनाम भारत 06:30 शाम गकीबरहा
21 फरवरी  इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 06:30 शाम केप टाउन
21 फरवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश 10:30 रात केप टाउन
23 फरवरी सेमी-फाइनल 1 06:30 शाम केप टाउन
24 फरवरी सेमी-फाइनल 2 06:30 शाम केप टाउन
26 फरवरी फाइनल 06:30 शाम केप टाउन
रवींद्र जडेजा Ravindra Jadeja (Source: Twitter)'

रवींद्र जडेजा पर लगा बैन! इंटरनेट पर वायरल हुए उनके ‘बॉल टैंपरिंग’ वीडियो से मचा बवाल

Women’s T20 Challenge. (Photo Source: Twitter)

महिला टी-20 लीग 2023 ऑक्शन: जानें कब- कहां होगी खिलाड़ियों नीलामी समेत अन्य डिटेल्स